{"_id":"66d050632a7fc166e1031c1d","slug":"hm-and-bpsc-teachers-clash-in-secondary-school-eastern-pakuhwan-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: रणक्षेत्र में तब्दील हुआ विद्यालय परिसर, एचएम और बीपीएससी शिक्षक आपस में भिड़े, जमकर चले लात घूंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: रणक्षेत्र में तब्दील हुआ विद्यालय परिसर, एचएम और बीपीएससी शिक्षक आपस में भिड़े, जमकर चले लात घूंसे
Thu, 29 Aug 2024 04:11 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिमी चंपारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिमी चंपारण
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 29 Aug 2024 04:11 PM IST
सार
Bihar News: बिहार के पश्चिमी चंपारण जिला अंतर्गत मैनाटाड़ प्रखंड के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पूर्वी पकुहवां का परिसर उस समय रणक्षेत्र में तब्दील हो गया, जब एचएम और बीपीएससी सहायक शिक्षक आपस में भिड़ गए। जिसके बाद घंटों विद्यालय परिसर में हो हंगामा व मारपीट होता रहा।
विज्ञापन
आक्रोशित छात्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनाटाड़ प्रखंड के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मध्यांतर के समय सहायक शिक्षक सुनील कुमार सहित तीन-चार अन्य शिक्षक खाना खा रहे थे। इसी दौरान प्रधानाध्यापक सत्येंद्र कुमार आए और बोले कि पहले छात्र-छात्राओं को खाना खा लेने दीजिए उसके बाद आप लोग खाना खाइयेगा। उन्होंने सहायक शिक्षकों के छात्रों से पहले खाना खाने का विरोध किया।
विज्ञापन
इसी पर सहायक शिक्षक सुनील कुमार आग बबूला हो गए और प्रधानाध्यापक सत्येंद्र कुमार से भिड़ गए। मारपीट के दौरान प्रधानाध्यापक को मुंह पर गंभीर चोट लग गई और खून बहने लगा। आनन-फानन मे इलाज के लिए एचएम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया गया। वहीं एचएम सतेंद्र कुमार और सहायक शिक्षक सुनील कुमार के बीच हुई मारपीट से नाराज छात्र छात्राओं ने बेतिया मैनाटाड़ मुख्य पथ को विद्यालय के सामने जाम कर दिया।
विज्ञापन
जाम से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना विधायक वीरेंद्र गुप्ता को दी। मौके पर पहुंचे विधायक ने छात्र-छात्राओं को समझा बुझाकर सड़क जाम समाप्त कराया और बच्चों को विद्यालय में लेकर गए। वहीं सड़क जाम और विद्यालय में हंगामा को लेकर काफी संख्या में अभिभावक भी विद्यालय में पहुंच गए। इधर सहायक शिक्षक सुनील कुमार के द्वारा प्रधानाध्यापक को मारपीट कर घायल करने के मामले से नाराज अभिभावकों ने आरोपी शिक्षक सुनील कुमार की जमकर धुनाई कर दी।
विज्ञापन
किसी तरह मौके पर मौजूद अन्य शिक्षकों ने सहायक शिक्षक सुनील कुमार को आक्रोशित अभिभावकों से बचाकर स्कूल के ऊपरी मंजिल पर भेजा। वहीं विद्यालय के आक्रोशित छात्र-छात्राएं रिजवान आलम, समीर आलम, श्याम कुमार, छात्रा निशा कुमारी, रंजीत कुमार, नूर आलम आदि ने बताया कि विद्यालय में संसाधनों की भी काफी कमी है। भीषण गर्मी में भी बिना पंखा का पढ़ाई करनी पड़ती है। शौचालय है, लेकिन साफ सफाई नहीं रहती है। इधर विधायक वीरेंद्र गुप्ता ने बताया कि विद्यालय परिसर में प्रधानाध्यापक और शिक्षक के बीच मारपीट कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगी। दोनों पर कार्रवाई होनी चाहिए। मेरे द्वारा डीपीओ स्थापना को फोन कर सारी मामले की जानकारी देकर जांच करते हुए दोषी शिक्षक पर कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।