फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Hajipur: Successful speed trial at 160KM per hour from DDU Junction to Pradhan Khanta, know Mission Raftar

Bihar: DDU जंक्शन से प्रधान खांटा तक 160KM प्रति घंटे की गति से सफलतापूर्वक स्पीड ट्रायल, जानें मिशन रफ्तार

Fri, 04 Apr 2025 08:40 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 04 Apr 2025 08:40 PM IST
सार

Hajipur News: पूर्व मध्य रेल ने पं. दीनदयाल उपाध्याय जं. से प्रधान खांटा तक 160 किमी प्रति घंटे की गति से सफलतापूर्वक स्पीड ट्रायल किया। यह स्पीट ट्रायल मिशन रफ्तार के तहत किया गया। खबर में पढ़ें कि इसके लिए और क्या तैयारियां की गईं।

विज्ञापन
Hajipur: Successful speed trial at 160KM per hour from DDU Junction to Pradhan Khanta, know Mission Raftar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व मध्य रेल द्वारा रेल परिचालन के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। मिशन रफ्तार के तहत शुक्रवार 04.04.2025 को महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह के नेतृत्व में 412 किमी लंबे ग्रैंडकॉर्ड रेलखंड के पं. दीनदयाल उपाध्याय जं. से प्रधान खांटा जं. तक और वापसी में प्रधान खांटा से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जं तक अप एवं डाउन लाइन पर अधिकतम 160 किमी प्रति घंटे तक की गति के साथ स्पेशल ट्रेन द्वारा स्पीड ट्रायल सफलतापूर्वक संपन्न की गई।

विज्ञापन

 
यह पूर्व मध्य रेल के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। इस स्पीड ट्रायल के सफलतापूर्वक संपन्न होने के साथ ही पूर्व मध्य रेल की उपलब्धियों में एक और अध्याय जुड़ गया है। यह रेलवे की तकनीकी क्षमता को दर्शाता है, साथ ही यह भविष्य में तेज और सुरक्षित यात्रा का मार्ग भी प्रशस्त करेगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar Politics: वक्फ संशोधन बिल पारित होते ही मुस्लिम कार्यकर्ताओं का नीतीश से मोहभंग, समूह में छोड़ रहे JDU
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पूर्व मध्य रेल यात्रियों के संरक्षित परिचालन हेतु कृतसंकल्प है। इसी कड़ी में प्रमुख रेलमार्गों पर ट्रेनों की रफ्तार 160 किलोमीटर प्रति घंटा करने के उद्देश्य से रेलवे ट्रैक के दोनों किनारे सुरक्षा बाड़ लगाए जा रहे हैं। इसके तहत बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश राज्य में पूर्व मध्य रेल क्षेत्राधिकार के लगभग 412 किलोमीटर लंबे ग्रैंड कॉर्ड रेलवे ट्रैक को कवर किया जा रहा है। इनमें प्रधान खांटा से धनबाद, नेसुबो गोमो, कोडरमा, गया, सोननगर होते हुए पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन तक 412 किलोमीटर रेलखंड में अधिकांश कार्य पूरा हो चुका है। इसके साथ इस रेलखंड पर कवच की स्थापना का भी कार्य तीव्र गति से प्रगति पर है।
 
इस दौरान पं. दीनदयाल उपाध्याय जं. से गया तक पं. दीनदयाल उपाध्याय मंडल के मंडल रेल प्रबंधक राजेश गुप्ता और गया से प्रधान खांटा तक धनबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक कमल किशोर सिन्हा सहित मुख्यालय एवं निर्माण विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed