{"_id":"66657f8d84e812d69f029155","slug":"hajipur-railways-keeping-strict-eye-on-ticketless-passengers-a-total-of-14-580-passengers-caught-in-a-day-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: बेटिकट यात्रियों पर रेलवे की कड़ी नजर, एक दिन में पकड़े गए कुल 14 हजार 580 यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: बेटिकट यात्रियों पर रेलवे की कड़ी नजर, एक दिन में पकड़े गए कुल 14 हजार 580 यात्री
Sun, 09 Jun 2024 03:40 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 09 Jun 2024 03:40 PM IST
सार
Bihar Train News: पूर्व मध्य रेलवे के जांच अभियान में पांच मंडलों में कुल 14 हजार 580 बेटिकट/अनियमित यात्रियों को पकड़ा गया, जिनसे जुर्माने के रूप में 96 लाख 56 हजार रुपये वसूले गए। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे हमेशा उचित यात्रा टिकट लेकर ही यात्रा करें।
विज्ञापन
बेटिकट यात्रियों से जुर्माने के रूप में वसूले गए 96 लाख 56 हजार रुपये
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व मध्य रेलवे ने बिना टिकट/अनियमित यात्रियों पर शिकंजा कसने के लिए सात जून की देर रात तक पांच मंडल दानापुर, सोनपुर, समस्तीपुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और धनबाद में एक साथ विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया। इस जांच अभियान में पूर्व मध्य रेल के महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रेलवे अधिकारियों, पर्यवेक्षकों, रेलकर्मियों, टीटीई और बड़ी तादाद में रेलवे सुरक्षा बल कर्मियों को तैनात किया गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, अभियान के तहत सभी महत्वपूर्ण मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों के वातानुकूलित कोचों की विशेष रूप से जांच की गई। इसके साथ ही सभी पैसेंजर ट्रेनों और मेमू ट्रेनों में भी विशेष टिकट जांच की गई तथा बेटिकट यात्रियों को पकड़ा गया। यह विशेष टिकट जांच अभियान पूरे दिन चलाया गया। इस जांच अभियान में कुल 14 हजार 580 बेटिकट/अनियमित यात्रियों को पकड़ा गया, जिनसे जुर्माने के रूप में 96 लाख 56 हजार रुपये वसूले गए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, दानापुर मंडल में बिना टिकट/अनियमित यात्रा करते हुए 4,010 यात्रियों को पकड़ा गया, जिनसे जुर्माना स्वरूप 27 लाख 63 हजार रुपये वसूल किए गए। इसी तरह पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल में बिना टिकट/अनियमित यात्रा करते हुए 1,580 यात्रियों को पकड़ा गया, जिनसे जुर्माना स्वरूप नौ लाख 12 हजार रुपये, धनबाद मंडल में बिना टिकट/अनियमित यात्रा करते हुए 1,760 यात्रियों को पकड़ा गया, जिनसे जुर्माना स्वरूप 10 लाख दो हजार रुपये वसूल किए गए।
विज्ञापन
जबकि सोनपुर मंडल में इस दौरान 4,800 लोगों को बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़ा गया, जिनसे 31 लाख 62 हजार रुपये और समस्तीपुर मंडल में 2,440 लोग बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़े गए, जिनसे जांच टीम द्वारा जुर्माना के रूप में 18 लाख 18 हजार रुपये वसूल किए गए।
गौरतलब है कि पूर्व मध्य रेल के पांच मंडलों में बिना टिकट अथवा बिना उचित प्राधिकार के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों की धर पकड़ के लिए निरंतर टिकट जांच की जा रही है। भविष्य में भी यह जारी रहेगी। पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे हमेशा उचित यात्रा टिकट लेकर ही यात्रा करें।