{"_id":"67519f051ba695a9ae0c55dc","slug":"football-tournament-nepal-defeated-muzaffarpur-in-thrilling-match-will-play-for-draw-with-bokaro-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Football Tournament: नेपाल ने मुजफ्फरपुर को रोमांचक मुकाबले में दी शिकस्त, बोकारो से बराबरी के लिए होगा खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Football Tournament: नेपाल ने मुजफ्फरपुर को रोमांचक मुकाबले में दी शिकस्त, बोकारो से बराबरी के लिए होगा खेल
Thu, 05 Dec 2024 06:09 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 05 Dec 2024 06:09 PM IST
सार
नेपाल ने मुजफ्फरपुर को रोमांचक मुकाबले में शिकस्त दी। वहीं, बोकारो से शुक्रवार को बराबरी के लिए मैदान में उतरेगी।
विज्ञापन
चतुर्भुज कप फुटबॉल टूर्नामेंट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरपुर जिले में चतुर्भुज राम मेमोरियल सोसाइटी के द्वारा किए जा रहे अखिल भारतीय चतुर्भुज कप फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे लीग में वीरगंज नेपाल की टीम ने मुजफ्फरपुर एकादश को रोमांचक मुकाबले में तीन गोल से पराजित कर पूर्ण अंक अर्जित किया। वहीं, इस दौरान जिले की टीम ने अंतिम समय में एक गोल कर लोगों में उत्साह भर दिया, जिस मैच में शानदार खेल के लिए मुजफ्फरपुर एकादश के डिफेंडर धर्मेंद्र कुमार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। दूसरे हाफ में मुजफ्फरपुर एक आदर्श की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
आपको बता दें कि इस मैच के 77 मिनट में बाएं छोड़ से मिले गेंद को स्ट्राइकर आलोक कुमार ने शानदार ढंग से संभालते हुए नेपाल के गोली को छकाया और फुटबॉल प्रेमियों को खुश होने का एक अवसर प्रदान किया। हालांकि, शानदार खेल के बावजूद मेजबान टीम मैच में अंत तक एक तीन से पिछड़ गई। आज के इस मैच का उद्घाटन रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव एवं बिहार मोटर ट्रांसपोर्ट फेडरेशन के अध्यक्ष उदय शंकर प्रसाद सिंह ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय को प्राप्त कर किया है। वहीं, इस मौके पर आयोजन अध्यक्ष नंदकिशोर आर्य, जिला फुटबाल संघ के अध्यक्ष अश्वनी खत्री, कार्यकारी सचिव सुनील कुमार सिंह, डीआर फिरोज़उद्दीन फैज, विजय कुमार, सुधीर कुमार और रामबाबू चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
वहीं, खेल के पहले हाफ में वीरगंज नेपाल की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए तीन गोल कर मेजबान टीम को हताश कर दिया। मैच के नौंवे मिनट में नेपाल के स्ट्राइकर को एरिया में खतरनाक ढंग से रोकने के कारण रेफरी ने डिफेंडर सरफुद्दीन को लाल कार्ड दिखाया। वहीं, नेपाल टीम को पेनाल्टी दिया और इस पेनाल्टी शूट पर आदित्य शाक्या ने गोल कर मेहमान टीम को बढ़त दिला दी।
विज्ञापन
इसके बाद मुजफ्फरपुर के खिलाड़ी को पूरे मैच में 10 खिलाड़ी से खेलना पड़ा। जबकि वहीं 27वें मिनट में सुजल दंगोल ने मैदानी गोल कर नेपाल टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया। जबकि मध्यांतर के पूर्व 32 मिनट में अमित बछाड़ ने एक शानदार मैदानी गोलकर बैठक को तीन सुनकर दिया। कल का मुकाबला सेल बोकारो और मुजफ्फरपुर एकादश के बीच होगा। यह प्रतियोगिता राउंड रोबिन की लीग के आधार पर आयोजित की जा रही है, जिसमें कुल चार टीम हिस्सा ले रही हैं।
इस मौके पर चतुर्भुज राम मेमोरी अल्ट्रास्ट और फुटबॉल कमेटी के अध्यक्ष एनके आर्य ने बताया है कि इस प्रकार के फुटबॉल खेल के टूर्नामेंट का आयोजन का उद्देश्य लोगों में फुटबॉल खेल के प्रति जिज्ञासा और उत्साह को बनाए रखना है। यही वजह है कि बीते 32 साल से इस प्रकार का आयोजन किया जा रहा है और इसको लेकर आज भी उत्साह बना हुआ है। बिहार ही नहीं नेपाल और उत्तर प्रदेश की टीम यहां भाग लेती है।