फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Election 2025: Munna Yadav claims Nitish will be finished in 2025, Tejashwi's coronation is certain in Bihar

Bihar Election: राजद विधायक का बड़ा दावा- 2025 में फिनिश होंगे नीतीश, बिहार में तेजस्वी की ताजपोशी तय

Sun, 09 Feb 2025 02:57 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 09 Feb 2025 02:57 PM IST
सार

Bihar Election 2025: राजद विधायक ने यह भी दावा किया कि उनकी पार्टी पूरी तरह से मजबूत स्थिति में है। साथ ही कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया है कि 2025 के चुनाव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सत्ता से बेदखल कर दिया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Election 2025: Munna Yadav claims Nitish will be finished in 2025, Tejashwi's coronation is certain in Bihar
राजद विधायक मुन्ना यादव और सीएम नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर से राजद विधायक मुन्ना यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि 2025 के विधानसभा चुनाव में उनका राजनीतिक सफर खत्म हो जाएगा। विधायक ने कहा कि अब समय आ गया है कि नीतीश कुमार राजनीति से संन्यास लें और लालू प्रसाद यादव की शरण में जाकर विश्राम करें। उन्होंने दावा किया कि अगली सरकार राजद की होगी और तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनेंगे।

विज्ञापन

 
‘अब नहीं चलेगी नीतीश की राजनीति’
राजद विधायक ने कहा कि जनता अब बदलाव चाहती है और हर बार ‘एक बार फिर नीतीश’ के नारे को नहीं अपनाने वाली। उन्होंने नीतीश कुमार की उम्र का जिक्र करते हुए कहा कि अब उन्हें राजनीति से दूर होकर विश्राम करना चाहिए। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि बिहार की जनता अब तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री के रूप में देखने के लिए तैयार है और 2025 का चुनाव इसका प्रमाण होगा।
विज्ञापन

 

Election 2025: Munna Yadav claims Nitish will be finished in 2025, Tejashwi's coronation is certain in Bihar
राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली चुनाव के नतीजों पर भी दी प्रतिक्रिया
दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए विधायक मुन्ना यादव ने कहा कि आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस के अलग-अलग चुनाव लड़ने की वजह से भाजपा को जीतने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि अगर दोनों दल गठबंधन कर चुनाव लड़ते, तो भाजपा को हार का सामना करना पड़ता। उनका मानना है कि विपक्षी एकता की कमी के कारण यह नतीजा आया है, जिससे भाजपा को फायदा हुआ।
 

Election 2025: Munna Yadav claims Nitish will be finished in 2025, Tejashwi's coronation is certain in Bihar
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव - फोटो : अमर उजाला

‘राजद कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प’
राजद विधायक ने यह भी दावा किया कि उनकी पार्टी पूरी तरह से मजबूत स्थिति में है। साथ ही कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया है कि 2025 के चुनाव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सत्ता से बेदखल कर दिया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि बिहार में अगली सरकार राजद की होगी और तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाया जाएगा।


 
बयान से गरमाई बिहार की राजनीति
राजद विधायक के इस बयान के बाद बिहार की राजनीति में हलचल मच गई है। जहां राजद समर्थक इसे बदलाव की आहट मान रहे हैं, वहीं जदयू (JDU) और भाजपा (BJP) ने इस दावे को खारिज किया है। अब देखना होगा कि 2025 का चुनाव किस करवट बैठता है और क्या तेजस्वी यादव को बिहार की सत्ता मिल पाती है या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed