फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Eid ul Adha: Bakrid festival is being celebrated with great pomp in Muzaffarpur with prayers for peace

Eid ul Adha: मुजफ्फरपुर में अमन की दुआ के साथ धूमधाम से मनाया जा रहा बकरीद का त्योहार, ईदगाहों में उमड़े नमाजी

Mon, 17 Jun 2024 01:43 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 17 Jun 2024 01:43 PM IST
सार

Bakrid Festival: मुजफ्फरपुर जिले में मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा त्याग और बलिदान का पर्व ईद उल अजहा यानी बकरीद का पहला दिन आज ईदगाहों में सुबह-सुबह नमाज के साथ शुरू हो गया। इस दौरान लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर बधाई दी।

विज्ञापन
Eid ul Adha: Bakrid festival is being celebrated with great pomp in Muzaffarpur with prayers for peace
ईद के मौके पर एक दूसरे को गले लगाकर बधाई देते बच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इस्लाम धर्म के कुर्बानी के त्योहार ईद उल अजहा यानी बकरीद को आज सोमवार को पूरे देश भर में बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। मुजफ्फरपुर जिले की चर्चित बड़ी ईदगाह में बड़ी तादाद में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक साथ बकरीद की नमाज पढ़ी। दरअसल, अहले सुबह से तैयार होने के बाद मुस्लिम समुदाय के लोग ईदगाहों में पहुंचे और नमाज अदा की। उसके बाद एक दूसरे से गले मिलकर ईद उल अजहा त्योहार की बधाई दी। इस दौरान बच्चे, युवा और बुजुर्गों में खासा उत्साह दिखा। वहीं, शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का भी पुख्ता इंतजाम रहा है। सिटी एसपी, एएसपी टाउन और नगर डीएसपी सहित कई अधिकारी मौके पर मौजूद रहे हैं।

विज्ञापन

 
दरअसल, ईदगाहों में सुबह-सुबह नमाज के साथ बकरीद शुरू हो गई है और यह तीन दिन तक चलती है। त्याग और बलिदान के त्योहार ईद उल अजहा यानी बकरीद को लेकर शहर भर के सभी ईदगाह में नमाज पढ़ी गई है। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा त्याग और बलिदान का पर्व ईद उल अजहा यानी बकरीद का पहला दिन आज ईदगाहों में सुबह-सुबह नमाज के साथ शुरू हो गया।
विज्ञापन


वहीं, इस पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखा। नमाज स्थल से लेकर शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर पुलिस की तैनाती की गई है, जिसकी खुद एएसपी टाउन भानु प्रताप सिंह और सिटी एसपी अवधेश दीक्षित ने शहरी क्षेत्र के विभिन्न नमाज के स्थलों पर घूमकर जायजा लिया। इस दौरान में सभी जगहों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस का भी पहरा रहा। वहीं, एक दिन पूर्व ही प्रशासन ने सोशल मीडिया पर भी भड़काऊ पोस्ट साझा करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी थी। साथ ही सभी मुस्लिम समुदाय के लोगों को बधाई दी और शांति व्यवस्था के बीच में बकरीद पर्व मनाए जाने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed