{"_id":"66307ba28f36e0ed2a057274","slug":"effect-of-intense-heat-and-hot-winds-on-litchi-in-muzaffarpur-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarpur: भीषण गर्मी और गर्म हवाओं के झोंके का लीची पर असर, कई डाली सूखी, किसानों ने जताई चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarpur: भीषण गर्मी और गर्म हवाओं के झोंके का लीची पर असर, कई डाली सूखी, किसानों ने जताई चिंता
Tue, 30 Apr 2024 10:33 AM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Tue, 30 Apr 2024 10:33 AM IST
सार
Muzaffarpur: भीषण गर्मी और लू का असर अब आम जन जीवन के बाद पेड़ पौधों पर भी पड़ने लगा है। मध्य अप्रैल से बढ़ी गर्मी और मौसम के तल्ख तेवर का बुरा असर लीची के पेड़ पर पड़ने लगा है।
विज्ञापन
लीची का पेड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुजफ्फरपुर के मुसहरी प्रखंड, बोचहा प्रखंड और बंदरा प्रखंड के किसान मौसम की बेरुखी से मायूस है। तेज पछुआ हवा के थपेड़े और तेज लू के असर अब ज्यादातर लीची पर भी पड़ने शुरू हो गए हैं। जिसका असर पेड़ में लगे फल पर पड़ने लगा है। किसानों ने बताया की अगर जल्द ही मौसम ठीक नहीं हुआ तो इसका असर उत्पादन पर पड़ सकता है और विशेष कर लीची में प्रसिद्ध शाही लीची पर पड़ेगा।
विज्ञापन
दरअसल इस बार अप्रैल माह में हीं मौसम का मिजाज कुछ ज्यादा तल्ख है। स्थिति यह है कि दिन का तापमान 40 से 41 डिग्री और कभी-कभी उससे भी उपर पहुंच जा रहा है। अब ऐसे में लीची के पेड़ पर व्यापक असर पड़ रहा है और मौसम की तल्खी का नुकसान किसान को होने लगा है। तेज पछुआ हवा और भीषण गर्मी के कारण जहां पेड़ में लगे छोटे छोटे लीची के फल समय से पहले सूख रहे है, वहीं इसके साथ साथ ये गिरने लगे है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि उत्तर बिहार के जिला मुजफ्फरपुर में लीची की सबसे ज्यादा पैदावार होती है। इस बार लीची की फसल में मंजर अच्छे आए थे, लेकिन बीते दो हफ्ते से पड़ रही भीषण गर्मी और तेज पछुआ गर्म हवाओं के झोंके ने इसको अपनी आगोश में लेना शुरू कर दिया है। जिसके बाद लीची के बाग में फल कमजोर और तेज धूप में खराब और जलने लगे है। जिसकी वजह से बनी हुई फलियां गिरने लगी।
विज्ञापन