{"_id":"6714939a0ebbefc7b308eae4","slug":"continuous-flow-of-water-from-broken-embankment-in-muzaffarpur-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: टूटे तटबंध से लगातार हो रहा पानी का बहाव, अब किसानों की रबी फसल पर आई बड़ी आफत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: टूटे तटबंध से लगातार हो रहा पानी का बहाव, अब किसानों की रबी फसल पर आई बड़ी आफत
Sun, 20 Oct 2024 10:52 AM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sun, 20 Oct 2024 10:52 AM IST
सार
Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के औराई प्रखंड में बागमती नदी के बाद लखनदेई नदी के पानी के बहाव और खेतों में जल जमाव किसानों की परेशानी बढ़ गई है। जिसकी वजह से प्रखंड की दर्जनों पंचायतों के कई गांव में लखनदेई नदी के बाढ़ के पानी से तबाही का मंजर देखा जा सकता है।
विज्ञापन
खेतों में भरा पानी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले में बागमती नदी के पानी के ठहराव और जल जमाव से क्षेत्र की दर्जनों जगहों में टूटे हुए तटबंध की मरम्मत नहीं होने से खेतों में पानी का बहाव हुआ है। जिसकी वजह से खरीफ की फसल पूरी तरह से बर्बाद होने लगी है। वहीं इसके बाद अब रबी की फसल पर भी खतरा मंडरा रहा है। गौरतलब है कि दशहरा पर्व के बाद किसान रबी फसल की बुआई शुरू कर देते हैं, लेकिन इस बार किसान की रबी बुआई की कुछ फसलों के उम्मीद पर बाढ़ के पानी ने पानी फेर दिया है।
विज्ञापन
दोहरी तबाही झेल रहे किसान
जिले के औराई प्रखंड क्षेत्र के जिन गांव में सबसे ज्यादा असर पड़ा है, उसमें बिशनपुर, मुसहरी टोला, राजखंड, रामखेतारी, कोरियाही और धसना समेत कई गांवों में लखनदेई का पानी खेतों में जमा है। जिसके कारण किसान की परेशानी अब भी बनी हुई है। जिसके कारण से किसानों की सामने बड़ी संकट की स्थिति भी खड़ी हो गई है। हालांकि जिला प्रशासन और कृषि विभाग इस दिशा में लगातार समस्या से जल्द निदान दिलाने का दावा कर रही है।
विज्ञापन
कई दिनों से टूटे है तटबंध
बता दें कि औराई प्रखंड क्षेत्र में स्लुईस गेट के बगल में लखनदेई का पूर्वी तटबंध 50 फीट में टूटा हुआ है और अब तक नहीं बना है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस टूटे तटबंध की वजह से पानी का स्तर कम होने में कम-से-कम दो महीने का समय लगेगा तो ऐसे में गेहूं और अन्य रबी फसलों की बुआई प्रभावित हो रही है। इसको लेकर के स्थानीय किसान कौशलेंद्र यादव, अभय कुमार, मनीष शाही, महेश कुमार और मो बाबर अलीमी ने बताया कि तटबंध के टूटने से क्षेत्र में भारी जलजमाव हो गया है और अब अगर शीघ्र तटबंध की मरम्मत नहीं की गई। इसकी वजह से रबी फसल की बुआई संभव नहीं है।
विज्ञापन
सरकार से की गई मांग
किसानों का कहना है कि जिला प्रशासन और सरकार इसपर कोई ठोस कदम उठाए। ताकि इन क्षेत्रों के किसान ठोस कदम उठाने का काम करे। जलजमाव से किसान को मुक्त करवाए, ताकि किसान अपने फसलों की बुआई समय पर कर सके।