फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   BRABU Muzaffarpur Degrees of lakhs of students stuck due to date Vice Chancellor said I have met Governor

BRABU Muzaffarpur: एक डेट के कारण लाखों स्टूडेंट्स की डिग्रियां अटकी, कुलपति बोले- गवर्नर से मिला हूं...

Sat, 21 Sep 2024 03:33 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 21 Sep 2024 03:33 PM IST
सार

बाबा साहब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (मुजफ्फरपुर) में लाखों छात्रों की डिग्रियां महज एक डेट के कारण अटकी हुई हैं। बिहार विश्वविद्यालय में डिम्ड डेट की मंजूरी नहीं मिलने से लाखों छात्रों को डिग्री नहीं मिल पा रही है।

विज्ञापन
BRABU Muzaffarpur Degrees of lakhs of students stuck due to date Vice Chancellor said I have met Governor
BRABU कुलपति, दिनेश चंद्र राय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर बिहार के कई जिलों के अलग-अलग कॉलेज में पढ़ने वाले लाखों छात्र-छात्राओं की डिग्री एक डीम्ड डेट नहीं मिलने के कारण अटकी हुई है। बिहार विश्वविद्यालय अब इस दिशा में छात्र-छात्राओं की समाधान की दिशा में तेजी से जुट गया है।

विज्ञापन


दरअसल, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर, बिहार विश्वविद्यालयों में लाखों छात्रों की डिग्रियां महज एक डेट के कारण अटकी हुई हैं। बिहार विश्वविद्यालय में डिम्ड डेट की मंजूरी नहीं मिलने से लाखों छात्रों को डिग्री नहीं मिल पा रही है। विश्वविद्यालय में डिम्ड डेट की मंजूरी मिलने के बाद से ही छात्रों और छात्राओं को डिग्री दी जाती है और बीते कई वर्ष से इस दिशा में कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है। अब इसको लेकर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी प्रशासन जुट गया है।
विज्ञापन


डिग्री ने मिलने से छात्र-छात्राओं में नाराजगी व्याप्त है। अब बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय ने बताया कि डिम्ड डेट की मंजूरी के लिए प्रस्ताव भेज दिया गया है। जल्द ही छात्रों को डिग्री मिलनी शुरू हो जाएगी। बिहार विश्वविद्यालय में छात्रों को डिग्री नहीं मिलने से पिछले दिनों हुई Ph.D के लिए होने वाले इंटरव्यू में काफी परेशानी हुई थी। छात्रों ने परीक्षा विभाग से एक लिखित टेस्टिमोनियल लेकर इंटरव्यू दिया। विभाग ने कहा कि डिम्ड डेट की मंजूरी नहीं मिलने से उन्हें अभी डिग्री भी नहीं मिल सकती है। कुलपति ने कहा, जल्द ही छात्रों को उनकी डिग्री डीजी लॉकर पर उपलब्ध करा दी जाएंगी। इस दिशा में शिक्षा विभाग के सचिव से बात हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed