{"_id":"661e236673b2eb00e00ac242","slug":"bihar-youth-returning-home-after-visiting-someshwar-mata-started-bathing-in-lake-died-due-to-feet-slipping-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: सोमेश्वर माता के दर्शन कर घर लौट रहा युवक अचानक झील में नहाने लगा, फिर हो गई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: सोमेश्वर माता के दर्शन कर घर लौट रहा युवक अचानक झील में नहाने लगा, फिर हो गई मौत
Tue, 16 Apr 2024 12:36 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिम चंपारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिम चंपारण
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 16 Apr 2024 12:36 PM IST
सार
West Champaran News: गोवर्धना थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है। वहीं, सोमेश्वर सेवा समिति के सदस्य गजानन सोनी ने भी घटना की पुष्टि की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
माता के दर्शन के लिए सोमेश्वर पर्वत की चढ़ाई करते श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के रामनगर प्रखंड के सोमेश्वर पर्वत से से माता के दर्शन कर लौट रहे एक श्रद्धालु ने अचानक नहाने का मन बना लिया। लेकिन स्नान के दौरान डूबने से उसकी मौत हो गई। इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
दरअसल, युवक सोमेश्वर माता के दर्शन कर लौट रहा था। तभी उसका नहाने का मन हो गया और वह नहाने लगा। इस दौरान युवक का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। लोग जब तक बचाते तब तक वह और गहरे पानी में चला गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना सोमवार की शाम की है। मृत युवक की पहचान बेतिया छावनी निवासी दीपू कुमार (25) के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, युवक सोमवार की शाम सोमेश्वर पहाड़ी पर मां कालिका के दर्शन कर लौट रहा था। इस दौरान वह परेवादह के नजदीक स्थित एक झील में नहाने लगा। लेकिन नहाते समय उसका पैर फिसला और वह गिर गया। गिरने से उसका सिर पत्थर से जा टकराया, जिससे घटनास्थल पर मौके पर ही उसकी मौत हो गई। अन्य यात्रियों की मदद से उसको पानी से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
इधर, गोवर्धना थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है। वहीं, सोमेश्वर सेवा समिति के सदस्य गजानन सोनी ने भी घटना की पुष्टि की है। घटना की सूचना मिलते ही एसएसबी ने मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में ले लिया। ड्यूटी पर तैनात एसएसबी जवानों ने इसकी सूचना गोवर्धना पुलिस को दी, जिसके बाद गोवर्धना पुलिस शव घटनास्थल पर पहुंच गई।
गौरतलब है कि सोमेश्वर पर्वत शिखर पर विराजमान माता कालिका समेत भरथरी कुटी, नाचन चुड़िया पहाड़ और वताश चौरा आदि पुरातात्विक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के तमाम स्थलों के दर्शन की कामना के साथ प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहाड़ की चढ़ाई कर रहे हैं। आमतौर पर सुनसान रहने वाला भारत में नेपाल सीमा पर यह पर्वत शिखर चैत्र नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं से गुलजार हो जाता है। लेकिन सोमवार की शाम हुई इस घटना से यहां का माहौल गमगीन हो गया।