फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar: Video of CO car being pushed by Home Guard goes viral on social media

Bihar News: होमगार्ड लगा रहे धक्का, जोर लगा के हईशा...साहब की सरकारी गाड़ी बनी कबाड़, तब जाकर हुई स्टार्ट

Thu, 11 Jul 2024 11:26 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 11 Jul 2024 11:26 AM IST
सार

Bihar News: बिहार के मुज्जफरपुर में सीओ की गाड़ी को होमगार्ड द्वारा धक्का लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को लेकर अंचलाधिकारी मधुमिता कुमारी ने बताया अभी बाढ़ का दौरा किया जा रहा है और इसको करने के दौरान इंजन में पानी प्रवेश कर गया था।
 

विज्ञापन
Bihar: Video of CO car being pushed by Home Guard goes viral on social media
धक्का लगाते होमगार्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के कटरा इलाके से एक वीडियो सामने आया  है। जहां बाढ़ प्रभावित इलाके में दौरा करने के दौरान अचानक कटरा प्रखंड की सीओ साहेबा की गाड़ी खराब हो गई। ड्राइवर ने गाड़ी चालू करने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह चालू होने का नाम ही नहीं ले रहा थाी, जिसके बाद मजबूरी में होमगार्ड जवानों को उतरकर धक्का लगाना पड़ा।

विज्ञापन


इस दौरान में सीओ की गाड़ी को आगे पीछे किया गया, किंतु वो स्टार्ट नहीं हुई। जिसके बाद वहां के ग्रामीणों की मदद ली गई। जिसके बाद सीओ की गाड़ी चालू हो गई। अब उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद सरकार की सिस्टम पर विपक्ष तरह तरह के लोग अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं इस मामले पर कटरा प्रखंड की अंचलाधिकारी मधुमिता कुमारी ने बताया अभी बाढ़ का दौरा किया जा रहा है, इसको करने के दौरान इंजन में पानी प्रवेश कर गया था। गाड़ी करीब 14 साल पुरानी है। कोई भी सरकारी गाड़ी को 15 साल से पूर्व बदली नहीं जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed