{"_id":"667e6ef8ec946dee250eeae9","slug":"bihar-train-news-trains-running-between-narkatiaganj-gorakhpur-will-now-run-only-between-gorakhpur-bagaha-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! नरकटियागंज-गोरखपुर के बीच चलने वाली गाड़ियां अब गोरखपुर-बगहा के बीच ही चलेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! नरकटियागंज-गोरखपुर के बीच चलने वाली गाड़ियां अब गोरखपुर-बगहा के बीच ही चलेंगी
Fri, 28 Jun 2024 01:36 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 28 Jun 2024 01:36 PM IST
सार
Bihar Train News: नरकटियागंज-पनियहवा रेलखंड पर हो रहे काम की वजह से नरकटियागंज-गोरखपुर मार्ग पर चलने वाली ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ेगा। इस वजह से अब गोरखपुर-बगहा के बीच ही गाड़ियों का परिचालन होगा। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
नरकटियागंज-पनियहवा रेलखंड पर हो रहे काम का ट्रेन परिचालन पर पड़ रहा असर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पश्चिमी चंपारण जिले के नरकटियागंज से गोरखपुर के बीच चलने वाली सवारी गाड़ी का परिचालन अब गोरखपुर और बगहा के बीच ही होगा। हालांकि यात्रियों को थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। गौरतलब है कि नरकटियागंज-पनियहवा रेलखंड पर पुल नंबर 325 के दोहरीकरण और ट्रैक कनेक्शन के कार्य के कारण इंजीनियरिंग विभाग ने अलग-अलग समय पर ब्लॉक लिया है। इस ब्लॉक के दौरान, अप और डाउन रूट में कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। इससे लगभग एक दर्जन गाड़ियों पर थोड़ा-बहुत असर पड़ेगा, लेकिन अन्य गाड़ियों का परिचालन जारी रहेगा।
विज्ञापन
इधर, 15273 सत्याग्रह एक्सप्रेस का परिचालन शुक्रवार को भैरोगंज से किया जाएगा। यह गाड़ी भैरोगंज से खुलकर आनंद विहार तक जाएगी। पूर्व मध्य रेल हाजीपुर के सूचना और जनसंपर्क अधिकारी द्वारा जारी पत्र के अनुसार, नरकटियागंज-गोरखपुर के बीच चलने वाली सवारी गाड़ी संख्या 05095 और 05096 का परिचालन गोरखपुर और बगहा के बीच किया जाएगा। ये गाड़ियां 28 और 29 जून को नरकटियागंज नहीं आएंगी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, 12557 सप्तक्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस लगभग डेढ़ घंटे की देरी से, जबकि गाड़ी संख्या 15274 सत्याग्रह एक्सप्रेस डाउन लगभग तीन घंटे की देरी से और गाड़ी संख्या 15002 राप्तीगंगा दो घंटे की देरी से चलेगी। इस कारण दो दिनों तक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। उधर, गाड़ी संख्या 15052 अपने नियत समय से एक घंटे की देरी से चलेगी। जबकि गाड़ी संख्या 19038 अपने नियत समय से 45 मिनट देरी से, गाड़ी संख्या 19337 और 04068 लगभग दो घंटे की देरी से चलेंगी।
विज्ञापन