फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar: Strong protest against local MLA in NDA workers conference

Bihar: मंच से केंद्रीय मंत्री गिना रहे थे सरकार की उपलब्धियां, नीचे से लोगों ने कर दिया विरोध; विधायक पर बरसे

Wed, 03 Sep 2025 06:46 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 03 Sep 2025 06:46 PM IST
सार

Bihar: हुआ यूं कि केंद्रीय मंत्री राज भूषण चौधरी निषाद सरकार की उपलब्धियों का बखान करने लगे, लोगों ने स्थानीय विधायक सिद्धार्थ पटेल के खिलाफ जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। ग्रामीणों का आरोप था कि बीते पांच वर्षों में उनके क्षेत्र में सड़क निर्माण तक नहीं हुआ है।

विज्ञापन
Bihar: Strong protest against local MLA in NDA workers conference
लोगोंं को समझाते नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली जिले के साइन गांव में आयोजित एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान हंगामा हो गया। मंच पर जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, बिहार सरकार के मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव और केंद्रीय राज्य मंत्री राज भूषण चौधरी निषाद मौजूद थे।

विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान जैसे ही केंद्रीय मंत्री राज भूषण चौधरी निषाद सरकार की उपलब्धियों का बखान करने लगे, लोगों ने स्थानीय विधायक सिद्धार्थ पटेल के खिलाफ जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। ग्रामीणों का आरोप था कि बीते पांच वर्षों में उनके क्षेत्र में सड़क निर्माण तक नहीं हुआ है।

विज्ञापन


पढ़ें: कैमूर में फूड प्वाइजनिंग से एक ही परिवार के पांच लोग बीमार, सभी को अस्पताल में कराया गया भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध इतना बढ़ गया कि मंच पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर पहुंचे स्थानीय विधायक सिद्धार्थ पटेल ने भी लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन आक्रोशित ग्रामीण उनकी एक न सुनते हुए लगातार विरोध करते रहे।

ग्रामीणों ने साफ कहा कि जब तक सड़क निर्माण नहीं होगा, वे वोट नहीं देंगे। उनका कहना था कि मौजूदा विधायक ने अब तक विकास के नाम पर सिर्फ आश्वासन दिया है, काम कुछ नहीं हुआ। साथ ही ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि आने वाले चुनाव में विधायक को बदलने की मांग उठाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed