Bihar: पूर्व मंत्री बोले- तेजस्वी CM बनेंगे तो संविधान बचेगा; NDA सरकार में दलित और पिछड़ों पर बढ़ा अत्याचार
Muzaffarpur News: पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि NDA सरकार सिर्फ मंदिर-मस्जिद, हिंदू-मुस्लिम की राजनीति करती है, जबकि राज्य की जनता बेरोजगारी, महंगाई और अपराध जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रही है। पढ़ें पूरी खबर...।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और राजद के वरिष्ठ नेता शिवचंद्र राम ने मुजफ्फरपुर में प्रेस वार्ता के दौरान NDA सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश और बिहार से NDA का सफाया होना तय है, क्योंकि इनके कार्यकाल में दलित, पिछड़ों और महादलितों पर अत्याचार बढ़ गए हैं। उन्होंने दावा किया कि 2025 के विधानसभा चुनाव में तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनेंगे और तभी संविधान की रक्षा संभव होगी।
‘हम दलित, पिछड़े और महादलितों के अधिकारों के लिए लड़ते रहेंगे’
पूर्व मंत्री ने कहा कि हमेशा से ही राजद दलित, महादलित, पिछड़ा और अति पिछड़ा वर्ग के हक की लड़ाई लड़ता आया है और आगे भी यह संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने मुजफ्फरपुर को स्वतंत्रता सेनानी जुब्बा सहनी की धरती बताते हुए उन्हें नमन किया। साथ ही घोषणा की कि पटना में 20 तारीख को जुब्बा सहनी की 648वीं जयंती समारोह आयोजित किया जाएगा।
‘दिल्ली में किसी तरह जीती बीजेपी, लेकिन बिहार से होगा सफाया’
शिवचंद्र राम ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली में तो किसी तरह जीत गए, लेकिन बिहार में उनकी दाल गलने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि NDA सरकार सिर्फ मंदिर-मस्जिद, हिंदू-मुस्लिम की राजनीति करती है, जबकि राज्य की जनता बेरोजगारी, महंगाई और अपराध जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रही है।
‘आरक्षण हटाने की हो रही साजिश, 30% तक बढ़ाने की मांग’
उन्होंने आरक्षण को हटाने की साजिश का आरोप लगाते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि आरक्षण की सीमा 30% तक बढ़ाई जाए। साथ ही उन्होंने यह भी मांग की कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा जल्द से जल्द विधानसभा के बाहर स्थापित की जाए।
‘बिहार में लॉ एंड ऑर्डर ध्वस्त, अपराधी बेखौफ’
पूर्व मंत्री ने बिहार सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि हर दिन हत्या, लूट, बलात्कार जैसी घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि आज एक पिता अपने बच्चे को स्कूल भेजने से डरता है, यह बिहार की बदहाल स्थिति को दर्शाता है।
‘कुंभ हादसे में मौत के आंकड़े छिपा रही सरकार’
शिवचंद्र राम ने कुंभ भगदड़ हादसे को बहुत ही दुखद बताते हुए केंद्र सरकार पर मौत के आंकड़ों को छिपाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि रेल मंत्री को इस हादसे की जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल इस्तीफा देना चाहिए।
‘2025 में बनेगी तेजस्वी सरकार’
पूर्व मंत्री ने कहा कि अब समय आ गया है कि संविधान बचाने के लिए देश में बड़ा आंदोलन किया जाए। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता 2025 में तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने का मन बना चुकी है और चुनाव में राजद की ऐतिहासिक जीत होगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.