फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar Road Accident Motihari man died after being hit by an unknown vehicle angry people blocked road

Bihar Road Accident: अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ व्यक्ति की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

Thu, 13 Feb 2025 01:46 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 13 Feb 2025 01:46 PM IST
सार

बिहार के मोतिहारी में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने नेशनल हाइवे पर जाम लगा दिया।

विज्ञापन
Bihar Road Accident Motihari man died after being hit by an unknown vehicle angry people blocked road
मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोतिहारी में ईस्ट वेस्ट कॉरिडोर पर बथना के मदर डेयरी के समीप अज्ञात वाहन की ठोकर से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। मौत से आक्रोशित लोगों ने मुआवजे की मांग करते हुए शव को एनएच पर रख जाम कर दिए, जिससे आवागमन पूर्णतः अवरुद्ध हो गया। मृतक की पहचान बथना के 55 वर्षीय शंभू महतो के रूप में हुई।

विज्ञापन


बताया जाता है कि मृतक गुरुवार अहले सुबह सड़क किनारे शौच के बाद घर लौट रहा था। जब सड़क पार कर रहा था, तभी अज्ञात वाहन ठोकर मार फरार हो गया, जिससे व्यक्ति की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। उसके बाद शीघ्र ही घटना की सूचना गांव में फैलते ही सैकड़ों ग्रामीण आकर शव को एनएच पर दोनों लेन को जाम कर दिया। ग्रामीण मृतक के लिए मुआवजे की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


देखते-देखते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। बाद में थानाध्यक्ष खालिद अख्तर, बीजेपी नेता जटाशंकर सिंह, अभय सिंह, चांद खां, रमेश महतो, चंदन कुमार शर्मा, गरीब राय, बच्चा सिंह के समझाने के तीन घंटे बाद जाम हटा। थानाध्यक्ष खालिद अख्तर ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, पत्नी कुंती देवी का रो-रो कर बुरा हाल था। वहीं, उसकी मुस्मात पुत्री रो-रो कर बेहोश हो जा रही थी, जिसका भरण पोषण पिता की कमाई से ही होता था। उसको क्या पता था कि पति की मौत के बाद अंतिम सहारा पिता भी अकेला छोड़ चले जाएंगे। मृतक को दो पुत्र, तीन पुत्री में से एक पुत्र व दो पुत्री की शादी हो चुकी है। एक मुस्मात बेटी का मृतक भरण पोषण करता था। ग्रामीण चंदन कुमार शर्मा ने बताया कि मृतक खेतीबाड़ी से परिवार का पोषण करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed