फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar railway Vande Bharat Express will stop at Bakhtiyarpur and Hatia Express will stop at Daniyawan

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: वंदे भारत का बख्तियारपुर और हटिया एक्सप्रेस का दनियावां में होगा ठहराव, देखें लिस्ट

Tue, 08 Oct 2024 10:55 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 08 Oct 2024 10:55 PM IST
सार

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए 13 अक्तूबर से वंदे भारत एक्सप्रेस का बख्तियारपुर और 14 अक्तूबर से हटिया एक्सप्रेस का दनियावां में ठहराव करने की घोषणा की है। श्रमजीवी एक्सप्रेस का भी पावापुरी रोड स्टेशन पर ठहराव होगा।
 

विज्ञापन
Bihar railway Vande Bharat Express will stop at Bakhtiyarpur and Hatia Express will stop at Daniyawan
वंदे भारत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर दानापुर मंडल के बख्तियारपुर, दनियावां हाल्ट एवं पावापुरी रोड स्टेशनों पर एक-एक जोड़ी ट्रेनों का प्रायौगिक तौर पर दो मिनट का ठहराव प्रदान किया जा रहा है, जिनका विवरण निम्नानुसार है। बता दें कि यह जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, हाजीपुर सरस्वती चन्द्र ने दी है।

विज्ञापन
  • गाड़ी सं. 22348/47 पटना-हावड़ा-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस का बख्तियारपुर स्टेशन पर ठहराव- दिनांक 13.10.2024 से गाड़ी सं. 22348 पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस 08.37 बजे बख्तिायारपुर पहुंचेगी और 08.39 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। इसी तरह दिनांक 13.10.2024 से गाड़ी सं. 22347 हावड़ा-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस 21.32 बजे बख्तिायारपुर पहुंचेगी और 21.34 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।

    विज्ञापन
  • इस कारण गाड़ी सं. 22348 पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस का मोकामा एवं लखीसराय स्टेशनों पर ठहराव समय में संशोधन किया गया है। दिनांक 13.10.24 से गाड़ी सं. 22348 पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस संशोधित समयानुसार मोकामा में 09.02/09.04 बजे तथा लखीसराय में 09.24/09.26 बजे रुकते हुए आगे के लिए प्रस्थान करेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
  • गाड़ी सं. 18623/24 इसलामपुर-हटिया-इसलामपुर एक्सप्रेस का दनियावां हाल्ट पर ठहराव-दिनांक 14.10.2024 से गाड़ी सं. 18623 इसलामपुर-हटिया एक्सप्रेस 19.54 बजे दनियावां हाल्ट पहुंचेगी और 19.56 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। इसी तरह दिनांक 15.10.2024 से गाड़ी सं. 18624 हटिया-इसलामपुर एक्सप्रेस 07.38 बजे दनियावां हाल्ट पहुंचेगी और 07.40 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।

  • इस कारण गाड़ी सं. 18623 इसलामपुर-हटिया एक्सप्रेस का दनियावां बाजार हाल्ट पर ठहराव समय में संशोधन किया गया है। दिनांक 14.10.24 से गाड़ी सं. 18623 इसलामपुर-हटिया एक्सप्रेस दनियावां बाजार हाल्ट पर संशोधित समयानुसार 20.07/20.09 बजे रूकते हुए आगे के लिए प्रस्थान करेगी। 

  • गाड़ी सं. 12391/92 राजगीर-नई दिल्ली श्रमजीवी एक्सप्रेस का पावापुरी रोड स्टेशन पर ठहराव - दिनांक 14.10.2024 से गाड़ी सं. 12391 राजगीर-नई दिल्ली श्रमजीवी एक्सप्रेस 08.20 बजे पावापुरी रोड स्टेशन पहुंचेगी और 08.22 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। इसी तरह दिनांक 14.10.2024 से गाड़ी सं. 12392 नई दिल्ली-राजगीर श्रमजीवी एक्सप्रेस 09.15 बजे पावापुरी रोड स्टेशन पहुंचेगी और 09.17 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।


       

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed