{"_id":"660fb231ee7470bf0606b8a7","slug":"bihar-praveen-togadia-says-every-hindu-should-keep-hanuman-ji-s-mace-in-house-only-then-hindu-will-be-safe-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: 'हर हिंदू अपने घर में हनुमान जी का गदा रखे और पाठ करे, तभी हिंदू सुरक्षित होगा', बोले प्रवीण तोगड़िया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: 'हर हिंदू अपने घर में हनुमान जी का गदा रखे और पाठ करे, तभी हिंदू सुरक्षित होगा', बोले प्रवीण तोगड़िया
Fri, 05 Apr 2024 01:41 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 05 Apr 2024 01:41 PM IST
सार
Muzaffarpur News: प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि कश्मीर के हिंदुओं को आज भी डर और सहम कर रहना पड़ रहा है। सरकार ने आज तक उन्हें अपने घरों में वापस भेजने का काम नहीं किया है। यही नहीं उत्तर पूर्व के राज्य मणिपुर में हिंदुओं पर जुल्म हो रहा है।
विज्ञापन
लोगों से संवाद के दौरान प्रवीण तोगड़िया
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिंदू में जागृति पैदा करने के उद्देश्य से मैं देश भर में भ्रमण कर रहा हूं। हिंदुओं का जागना आवश्यक है। अगर अब भी हिंदू समाज नहीं संभला और अपने अंदर के हिंदुत्व को नहीं जगाया तो आने वाला भविष्य बेहद भयावह होगा। यह बयान मुजफ्फरपुर में पहुंचे हिंदूवादी नेता और अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने दिया है। तोगड़िया ने यह भी कहा कि अभी का काल खंड हिंदुओं के लिए बेहद खराब है और आक्रांताओं के समय में यह जागृति पैदा करनी होगी। अगर नहीं संभले और हिंदुत्व को नहीं जगाया तो हिंदू और भी बड़े खतरे में होगा।
विज्ञापन
‘नॉर्थ ईस्ट और कश्मीर के हिंदू सहम कर रहने को मजबूर’
अपने बिहार के दौरे के मुजफ्फरपुर में पहुंचे अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि यह सभी जानते हैं कि नॉर्थ ईस्ट के मणिपुर और कश्मीर के हिंदू आज भी खतरे में जी रहे हैं। कश्मीर के हिंदुओं को आज भी डर और सहम करके रहना पड़ रहा है। सरकार ने आज तक उन्हें अपने घरों में वापस भेजने का काम नहीं किया है। यही नहीं उत्तर पूर्व के राज्य मणिपुर में हिंदुओं पर जुल्म हो रहा है। किसी से छिपा हुआ नहीं है कि वह डरे-सहमे और शेल्टर में रहने को मजबूर हैं। इसलिए मैं बार-बार कह रहा हूं कि भारत का हिंदू खतरे में है। अब समय आ गया है कि देश भर के सभी हिंदुओं को एकत्रित हों और देश की अखंडता, संप्रभुता की रक्षा करें। उन्होंने कहा की हिंदू खतरे में है इसका सबसे बड़ा उदाहरण नुपुर शर्मा है जो आज भी डर से निकल नहीं पा रही है। हिंदुओं के लिए इससे बड़ा खतरा और क्या हो सकता है।
विज्ञापन
‘प्रत्येक हिंदू युवा करे हनुमान जी की पूजा’
प्रवीण तोगड़िया ने शहर के खबरा स्थित मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद संगठन के कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने समाज के लोगों से बात-चीत की। तोगड़िया ने कहा कि सभी हिंदू लोग को अपने धर्म के लिए जीना चाहिए। अपने धर्म के लिए एक साथ नहीं हुए तो खतरा और भी बढ़ जाएगा। इसलिए हर हिंदू युवा निश्चित रूप से मंगलवार और शनिवार को भगवान हनुमान जी का पूजन और व्रत करे। साथ ही अपने-अपने घर में एक गदा रखने का काम करे। इससे अपने अंदर हिंदुत्व की जागृति आएगी और मजबूत बनने के साथ ही भगवान हनुमान जी की कृपा प्राप्त होगी। इससे खुद के साथ अपने परिवार, समाज और देश भर के हिंदू की रक्षा कर सकेंगे
विज्ञापन