फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar Police investigation of water resource department bihar AE mahima murder case after body recovered in ro

Bihar News: महिला इंजीनियर पीठ के बल लेटी मिलीं, एक ही पैर में जूती; हत्या के एंगल से जांच की मांग

Sun, 25 Feb 2024 06:22 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 25 Feb 2024 06:22 PM IST
सार

Bihar News: मुजफ्फरपुर जल संसाधन विभाग की सहायक अभियंता महिमा कुमारी का शव शनिवार देर शाम सदर थाना क्षेत्र में एक किराये के मकान में मिला। आशंका जताई जा रही कि उनकी मौत काफी देर पहले हुई थी। जिस स्थिति में मृतका का शव मिला, उससे हत्या की आशंका भी जताई जा रही है।

विज्ञापन
Bihar Police investigation of water resource department bihar AE mahima murder case after body recovered in ro
मृतका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीसराय निवासी महिमा अविवाहित थीं। सदर थाने क्षेत्र के अतरदह प्रजापति नगर में विनोद गुप्ता के मकान में किराए पर पिछले दो वर्ष से अकेले रह रही थीं और पहले उनके माता-पिता साथ रहते थे। पटना से उनकी नाना नानी और अन्य स्वजन कभी-कभी मिलने आते थे। उनका शव कमरे से सटे हाल में पीठ के बल जमीन पर पड़ा हुआ ही मिला। एक पैर में जूता था और दूसरा बाहर निकला था। कमरे से पुलिस को फिलहाल कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। उनका मोबाइल कमरे में मिला है, जिसे पुलिस ने उसे जब्त कर लिया।

विज्ञापन


जांच की मांग
इधर, घटना की जानकारी के बाद देर शाम पटना से उनकी मौसी पहुंची। मृतका की मौसी ने आज रविवार को SSP राकेश कुमार से मुलाकात कर महिमा की हत्या की आशंका जताते हुए हथियारों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए एसएसपी से न्याय दिलाने की गुहार लगाई।

विज्ञापन

पोस्टमार्ट से होगा मौत का खुलासा
पूरे मामले में एसएसपी राकेश कुमार ने बताया की जल संसाधन विभाग की अधिकारी मौत मामले में हत्या और अन्य बिंदु पर जांच की जा रही है। साथ ही मामले में परिजन का बयान लिया जा रहा है। इसके साथ ही पुलिस FSL और अन्य लोगों की मदद ले रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का खुलासा किया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed