फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar; Opposition to removal of word Brahmin from caste list, Bhumihar Brahmins took out public anger rally

Bihar: जातीय सूची में ब्राह्मण शब्द हटाने का विरोध, भूमिहार ब्राह्मणों ने निकाली जनाक्रोश रैली; दी चेतावनी

Thu, 07 Aug 2025 02:56 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 07 Aug 2025 02:56 PM IST
सार

Bihar: रैली में विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के अलावा बहुजन समाज पार्टी और जन सुराज के कार्यकर्ता भी शामिल हुए। कई स्थानों पर नीतीश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई और जातीय सूची में संशोधन की मांग की गई।

विज्ञापन
Bihar; Opposition to removal of word Brahmin from caste list, Bhumihar Brahmins took out public anger rally
जन आक्रोश यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार सरकार द्वारा जारी जातीय गणना सूची में 'भूमिहार ब्राह्मण' की जगह केवल 'भूमिहार' दर्ज किए जाने के विरोध में गुरुवार को मुजफ्फरपुर में विराट भूमिहार ब्राह्मण जनाक्रोश रैली निकाली गई। इसमें सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग सड़कों पर उतरे और सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। रैली लंगट सिंह कॉलेज से शुरू होकर मोतीझील, कल्याणी, सरैयागंज टावर और कंपनीबाग होते हुए समाहरणालय पहुंची, जहां जिला पदाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा गया।

विज्ञापन

रैली के संयोजक डॉ. विजयेश कुमार, जो बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के प्रदेश महासचिव हैं, ने कहा कि यह आंदोलन भूमिहार ब्राह्मण समाज की अस्मिता और पहचान को बचाने के लिए है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भले ही उनकी पार्टी ब्राह्मणवाद का विरोध करती रही है, लेकिन जातीय पहचान से संबंधित किसी भी अन्याय को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन


पढ़ें:  जेपी पथ-गंगा पथ निर्माण में बाधा बने अतिक्रमण पर कार्रवाई तेज, 48 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं जन सुराज से जुड़े नेता रानू शंकर ने कहा कि रैली का उद्देश्य सिर्फ जातीय सूची में 'भूमिहार ब्राह्मण' को शामिल कराना ही नहीं, बल्कि डिजिटल जातीय रिकॉर्ड में हो रहे फर्जीवाड़े को उजागर करना और पुराने त्रुटिपूर्ण अभिलेखों को संशोधित कर सही डिजिटल डेटा तैयार कराना भी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इस मुद्दे पर जल्द संज्ञान नहीं लिया, तो आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा और जरूरत पड़ी तो पटना तक पदयात्रा भी की जाएगी।

रैली में विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के अलावा बहुजन समाज पार्टी और जन सुराज के कार्यकर्ता भी शामिल हुए। कई स्थानों पर नीतीश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई और जातीय सूची में संशोधन की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों ने साफ कहा कि यदि सरकार ने मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन को सड़क से लेकर सदन तक व्यापक रूप दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed