फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar news:muzaffarpur news 30 people arrested,one car also seized by excise

Bihar News: उत्पाद विभाग ने एकमुश्त 30 को किया गिरफ्तार, कार सहित शराब की खेप जब्त

Fri, 06 Dec 2024 07:35 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Fri, 06 Dec 2024 07:35 PM IST
सार

Bihar Liquor Ban : शराबबंदी वाले बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में उत्पाद विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब पीने और पिलाने वालों को पकड़ा है। इसमें कई धंधेबाज हैं। इस दौरान एक कार में भारी मात्रा में शराब जब्त की गई है।

विज्ञापन
Bihar news:muzaffarpur news 30 people arrested,one car also seized by excise
मुजफ्फरपुर में गिरफ्तारी। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

मुजफ्फरपुर की जिला उत्पाद विभाग की टीम ने अचानक ही छापेमारी की तो शराब के धंधेबाज सहित कई पियक्कड़ पकड़े गए। इस दौरान में कार से डिलीवरी देने पहुंचे शराब का धंधेबाज भी वाहन सहित पकड़ा गया। जिले के अलग-अलग जगहों पर उत्पाद विभाग ने लगन के सीज़न में यह कार्रवाई की है।

विज्ञापन


पार्टी में शराब पीकर मस्ती करने वाले भी फंसे
शादी और पार्टी में शराब को पीने और पिलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई में एक बार फिर से उत्पाद विभाग ने ढाई दर्जन से अधिक लोगों की गिरफ्तारी की है। इनमें कई शराब के धंधेबाज और शादी फंक्शन में शरीक होकर एंजॉय करने वाले लोग शामिल हैं। उत्पाद विभाग की टीम ने निरीक्षक शिवेंद्र कुमार, निरीक्षक मनोज कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की है। उत्पाद विभाग के अभियान में कांटी थाना क्षेत्र में वैगनआर कार में शराब की खेप को लोड कर पहुंचे एक धंधेबाज अंकित कुमार को पकड़ा गया है। उसकी कार में रखी लाखों रुपए की विदेशी शराब जब्त की गई है। 
विज्ञापन


धंधेबाज ने बाकी के नाम भी उगले
इस मामले की जानकारी को देते हुए उत्पाद विभाग के सहायक आयुक्त विजय शेखर दुबे ने बताया लगातार शराब पीने और पिलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी दौरान में 30 लोग पकड़े गए हैं।उसमें से कई शराब के धंधेबाज हैं तो कई शराब पीकर हंगामा करने वाले लोग हैं। एक शराब के धंधेबाज को पकड़ा गया तो पूछताछ में कई शराब के धंधेबाज के नाम सामने आए हैं। उसपर भी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed