फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News: Villagers caught the driver who was running away after throwing the dead body in Muzaffarpur

Bihar News: मुजफ्फरपुर में युवती का शव फेंककर भाग रहे वाहन चालकों को ग्रामीणों ने पकड़ा, वाहन में लगाई आग

Sun, 02 Feb 2025 01:52 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 02 Feb 2025 01:52 PM IST
सार

ग्रामीणों का कहना है कि सभी लोग हत्यारे हैं और शव को ठिकाने लगाने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान में ग्रामीण की नजर पड़ी है तो पकड़े गए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज में भेजा है। 

विज्ञापन
Bihar News: Villagers caught the driver who was running away after throwing the dead body in Muzaffarpur
ग्रामीणों ने जलाया वाहन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के मुसहरी थाना क्षेत्र के आर्थर रमई नगर कौवा तोल में उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीण ने एक युवती का शव बोरे में बंद कर फेंके जाते हुए देखा। मौके पर मौजूद चार संदिग्ध व्यक्ति स्कॉर्पियो से भागने लगे, लेकिन ग्रामीणों ने पीछा कर वाहन को रोक लिया। तीन आरोपी फरार हो गए, जबकि एक व्यक्ति पकड़ा गया।

विज्ञापन


गुस्साए ग्रामीणों ने स्कॉर्पियो वाहन में तोड़फोड़ कर आग के हवाले कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी ईस्ट टू मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि शव को ठिकाने लगाने के लिए आरोपी वहां आए थे। पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बताया कि एक स्कॉर्पियो से बोरे में रखा हुआ एक शव फेंका गया था। जिसे वहां के ग्रामीण ने देख लिया और टोकने पर स्कॉर्पियो लेकर सभी लोग भागने लगे, जिसके बाद इस मामले की जानकारी अन्य ग्रामीणों को फोन से दी। आगे के ग्रामीणों ने वाहन को रोक लिया। खुद को घिरता हुआ देख वाहन में सवार तीन में से दो लोग वहां से मौके का फायदा को भाग खड़े हुए हैं, जबकि एक व्यक्ति पकड़ा गया। लोगों का आक्रोश बहुत ज्यादा था। नाराज लोगों ने वाहन को तोड़ फोड़ करते हुए आग लगा दी है। ग्रामीणों का कहना है कि सभी लोग हत्यारे हैं और शव को ठिकाने लगाने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान में ग्रामीण की नजर पड़ी है तो पकड़े गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पूरे मामले में डीएसपी पूर्वी टू मनोज कुमार सिंह ने बताया कि एक युवती का शव फेंके जाने के बाद यहां ग्रामीण का आक्रोश फूट पड़ा था। स्कॉर्पियो वाहन को ग्रामीण के द्वारा पकड़ा गया है, जिससे एक शव को बोरे में रख कर फेंका गया था। एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि स्कॉर्पियो में सवार दो लोग भाग खड़े हुए थे। मामले की जांच किया जा रहा है। ग्रामीणों के द्वारा वाहन को तोड़फोड़ करके आग लगा दी गई है। मामले की जांच जारी है। जल्द ही इसका खुलासा कर लिया जाएगा। मृतका युवती की पहचान की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज में भेजा है। अभी माहौल को शांत कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed