फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News: Two youths Vikas and Sugandh, committed to cow service, became topic of discussion in Muzaffarpur

Bihar News: मुजफ्फरपुर के दो युवा बने चर्चा का विषय, गौ सेवा के लिए अनोखा प्रण भी लिया

Sun, 22 Sep 2024 06:52 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 22 Sep 2024 06:52 PM IST
सार

Muzaffarpur News: विकास का कहना है कि जब वे बाजार में जाते हैं तो लावारिस गायों की स्थिति देखकर उनका दिल टूट जाता है। गायों के शरीर पर चोटें होती हैं और उनकी देखभाल करने वाला कोई नहीं होता। इसी स्थिति को बदलने के लिए उन्होंने अनोखा प्रण लिया है।

विज्ञापन
Bihar News: Two youths Vikas and Sugandh, committed to cow service, became topic of discussion in Muzaffarpur
विकास और सुगंध ने बाबा गरीब नाथ मंदिर में लिया अनोखा प्रण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के दो युवकों विकास और सुगंध की कहानी आजकल चर्चा का विषय बनी हुई है। ये दोनों युवा शहर में घूमकर लावारिस गायों को भोजन कराने के साथ-साथ उनकी मदद करने के लिए आम लोगों से अपील भी कर रहे हैं। उनका मुख्य उद्देश्य है कि गायों को कचरे में मिले प्लास्टिक से बचाना।

विज्ञापन

 
गायों के प्रति संवेदनशीलता
जानकारी के मुताबिक, शुरुआत में विकास ने गायों की मदद करने का फैसला किया। फिर जल्दी ही सुगंध भी उनके साथ जुड़ गए। पहले तो दोनों अपने घर से रोटी बनाकर लाते थे, लेकिन जैसे-जैसे गायों की संख्या बढ़ी तो उन्होंने अन्य लोगों से भी मदद मांगनी शुरू कर दी। अब दोनों के प्रयासों की सराहना केवल उनके मित्रों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि शहर के लोग भी उनकी कहानी सुनकर उन्हें समर्थन दे रहे हैं।
विज्ञापन

 
गौशाला को लेकर लिया अनोखा चैलेंज
विकास का कहना है कि जब वे बाजार में जाते हैं तो लावारिस गायों की स्थिति देखकर उनका दिल टूट जाता है। गायों के शरीर पर चोटें होती हैं और उनकी देखभाल करने वाला कोई नहीं होता। इस स्थिति को बदलने के लिए उन्होंने एक नया चैलेंज लिया है कि जब तक शहर में लावारिस गायों के लिए गौशाला नहीं बन जाती, तब तक वह अपने बाल नहीं कटवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाबा नगरी गरीब नाथ मंदिर में इस चैलेंज की घोषणा के बाद विकास और सुगंध ने ठान लिया है कि वे थोड़े-थोड़े पैसे इकट्ठा करेंगे और गौशाला बनवाने की दिशा में काम करेंगे। उनका उद्देश्य है कि शहर के लोग इस मुहिम में भाग लेकर गायों की मदद करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed