{"_id":"670fc932a782423798022e6d","slug":"bihar-news-two-smugglers-who-attacked-ssb-jawans-in-motihari-arrested-one-jawan-s-uniform-was-also-torn-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: मोतिहारी में एसएसबी जवानों पर हमला करने वाले दो तस्कर गिरफ्तार, एक जवान की वर्दी भी फट गई थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: मोतिहारी में एसएसबी जवानों पर हमला करने वाले दो तस्कर गिरफ्तार, एक जवान की वर्दी भी फट गई थी
Wed, 16 Oct 2024 07:40 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 16 Oct 2024 07:40 PM IST
सार
Motihari News: मोतिहारी में एसएसबी जवानों पर हमला करने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि बाकी की गिरफ्तारी के लिए पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी तस्कर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोतिहारी के प्रेमनगर में एसएसबी जवानों पर हमला करने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसे लेकर हरैया थानाध्यक्ष अंजन कुमार ने बताया कि प्रेमनगर में एसएसबी जवानों पर एकजुट होकर हमला करने वाले दो तस्करों को चिह्नित कर गिरफ्तार किया गया है। अन्य की पहचान की जा रही है। इनको भी शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा। बताया जा रहा है कि मोतिहारी एसपी के निर्देश पर एफआईआर दर्ज होने के दो घंटे के अंदर ही पुलिस ने इनको गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की शाम नेपाल बॉर्डर पर एसएसबी जवानों पर हमला करने के मामले में हरैया थाना कांड संख्या 16/24 दर्ज किया गया। उसमें नामजद आरोपी जीतू कुमार और खुर्शीद आलम को पकड़ा गया है। दोनों आरोपी हरैया थानाक्षेत्र अहीरवा टोला रक्सौल के रहने वाले हैं। एसएसबी 47वीं वाहिनी के गश्ती के दौरान तस्करों ने हमला कर दिया था। इतना ही नहीं इंडो नेपाल बॉर्डर पर प्रेमनगर के पास तैनात इन दोनों जवानों को तस्करों के झुंड ने नेपाल की तरफ घसीट कर ले जाने का प्रयास भी किया था। इस दौरान कॉन्स्टेबल नवीन कुमार की वर्दी फट गई और वे घायल भी हो गए।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि तस्करों के झुंड को देखते हुए एसएसबी को आत्मरक्षा में फायरिंग करनी पड़ी थी, जिसमें खाली गोली का खोखा नेपाली क्षेत्र में जाकर गिर गया था। इसके बाद यहां बॉर्डर पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति पैदा हो गई। इस घटना की सूचना पर वरीय अधिकारी बॉर्डर पर पहुंच गए। इसके बाद मामला शांत हुआ। फिलहाल पुलिस एसएसबी पर हमला करने वाले अन्य तस्करों की पहचान में जुटी है।
विज्ञापन