फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News: Two smugglers who attacked SSB jawans in Motihari arrested, one jawan's uniform was also torn

Bihar News: मोतिहारी में एसएसबी जवानों पर हमला करने वाले दो तस्कर गिरफ्तार, एक जवान की वर्दी भी फट गई थी

Wed, 16 Oct 2024 07:40 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 16 Oct 2024 07:40 PM IST
सार

Motihari News: मोतिहारी में एसएसबी जवानों पर हमला करने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि बाकी की गिरफ्तारी के लिए पहचान की जा रही है। 

विज्ञापन
Bihar News: Two smugglers who attacked SSB jawans in Motihari arrested, one jawan's uniform was also torn
पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी तस्कर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मोतिहारी के प्रेमनगर में एसएसबी जवानों पर हमला करने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसे लेकर हरैया थानाध्यक्ष अंजन कुमार ने बताया कि प्रेमनगर में एसएसबी जवानों पर एकजुट होकर हमला करने वाले दो तस्करों को चिह्नित कर गिरफ्तार किया गया है। अन्य की पहचान की जा रही है। इनको भी शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा। बताया जा रहा है कि मोतिहारी एसपी के निर्देश पर एफआईआर दर्ज होने के दो घंटे के अंदर ही पुलिस ने इनको गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की शाम नेपाल बॉर्डर पर एसएसबी जवानों पर हमला करने के मामले में हरैया थाना कांड संख्या 16/24 दर्ज किया गया। उसमें नामजद आरोपी जीतू कुमार और खुर्शीद आलम को पकड़ा गया है। दोनों आरोपी हरैया थानाक्षेत्र अहीरवा टोला रक्सौल के रहने वाले हैं। एसएसबी 47वीं वाहिनी के गश्ती के दौरान तस्करों ने हमला कर दिया था। इतना ही नहीं इंडो नेपाल बॉर्डर पर प्रेमनगर के पास तैनात इन दोनों जवानों को तस्करों के झुंड ने नेपाल की तरफ घसीट कर ले जाने का प्रयास भी किया था। इस दौरान कॉन्स्टेबल नवीन कुमार की वर्दी फट गई और वे घायल भी हो गए।
विज्ञापन

 
बताया जा रहा है कि तस्करों के झुंड को देखते हुए एसएसबी को आत्मरक्षा में फायरिंग करनी पड़ी थी, जिसमें खाली गोली का खोखा नेपाली क्षेत्र में जाकर गिर गया था। इसके बाद यहां बॉर्डर पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति पैदा हो गई। इस घटना की सूचना पर वरीय अधिकारी बॉर्डर पर पहुंच गए। इसके बाद मामला शांत हुआ। फिलहाल पुलिस एसएसबी पर हमला करने वाले अन्य तस्करों की पहचान में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed