{"_id":"66cc85d6acfaa95ef401d655","slug":"bihar-news-two-people-from-hajipur-arrested-with-15-lakh-indian-rupees-nepal-police-engaged-in-interrogation-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: 15 लाख भारतीय रुपये के साथ हाजीपुर के दो लोग गिरफ्तार, नेपाल पुलिस पूछताछ में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: 15 लाख भारतीय रुपये के साथ हाजीपुर के दो लोग गिरफ्तार, नेपाल पुलिस पूछताछ में जुटी
Mon, 26 Aug 2024 07:10 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्वी चंपारण
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्वी चंपारण
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 26 Aug 2024 07:10 PM IST
सार
गिरफ्तार भारतीय नागरिक वैशाली जिले के हाजीपुर निवासी 34 वर्षीय ललन कुमार और 26 वर्षीय मोहन कुमार हैं। दोनों भारतीय रजिस्ट्रेशन नंबर की गाड़ी से नेपाल में प्रवेश कर गए थे।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोतिहारी से सटे सीमावर्ती नेपाल महोत्तरी के हेड क्वॉर्टर के गणपति उपाधीक्षक विनोद केसी ने बताया, अवैध रूप से लगभग 15 लाख भारतीय रुपये के साथ दो भारतीय नागरिकों को नेपाली पुलिस ने पकड़ा है। गिरफ्तार लोगों को सूचना के आधार पर वाहन जांच के दौरान पकड़ा गया है।
विज्ञापन
बता दें कि पकड़े गए लोग बीआर-31 एके-8807 नंबर की ऑल्टो गाड़ी में सवार थे। पुलिस ने संदेह के आधार पर ऑल्टो कार की जांच की तो इसमें 15 लाख 24 हजार नौ सौ भारतीय रुपये बरामद हुए। दोनों ने पकड़े गए रुपये के बारे में कोई वैध जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन
गिरफ्तार दोनों भारतीय नागरिक वैशाली जिले के हाजीपुर निवासी 34 वर्षीय ललन कुमार और 26 वर्षीय मोहन कुमार हैं। दोनों भारतीय रजिस्ट्रेशन नंबर की गाड़ी से नेपाल में प्रवेश कर गए थे। गिरफ्तारी के बाद इनसे राजस्व अनुसंधान कार्यालय पथलहिया नेपाल के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। बता दें कि हवाला को लेकर भारत से नेपाल अवैध रुपये से भारतीय नोट पहुंचाए जा रहे हैं। कई लोग हाल फिलहाल में पकड़े भी गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस उपाधीक्षक विनोद केसी ने बताया कि दोनों नेपाल के काफी अंदर चले गए थे। इनको नेपाल के जलेश्वर बस पार्क के समीप गिरफ्तार किया गया। यहां भी दोनों नेपाली पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाने की फिराक में थे। लेकिन इनकी गाड़ी चलाने की संदेहात्मक स्थिति को देखकर बस पार्क इलाके की पुलिस को संदेह बढ़ गया। उक्त संदेह के आधार पर इनकी गाड़ी सशस्त्र प्रहरियों ने रोका और जांच किया। इन लोगों ने उक्त नोटों के बंडल को गाड़ी के अंदर छुपा कर रखा था।