{"_id":"66928b7b5ce011a5c30713b5","slug":"bihar-news-three-children-drowned-while-bathing-in-a-pit-filled-with-rainwater-in-motihari-two-died-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: मोतिहारी में बरसात के पानी से भरे गढ्ढे में नहाने गए तीन बच्चे डूबे, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: मोतिहारी में बरसात के पानी से भरे गढ्ढे में नहाने गए तीन बच्चे डूबे, दो की मौत
Sat, 13 Jul 2024 07:43 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 13 Jul 2024 07:43 PM IST
सार
Motihari News: मोतिहारी में तीन बच्चे नहाने के दौरान गड्ढे में डूब गए, जिनमें से दो की मौत हो गई। अस्पताल में भर्ती एक की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोतिहारी के भोपतपुर थानाक्षेत्र के वार्ड-8 तिजोरारागढ़ में पानी भरे गड्ढे में नहाने के दौरान तीन बच्चे डूब गए। उनमें से दो बच्चों की मौत हो गई। जबकि एक की स्थिति गंभीर है, जिसका स्थानीय स्तर पर इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
मृतकों में दिवाकर राम का 14 साल का बेटा राहुल कुमार और दिनेश राम की सात वर्षीय बेटी गुड्डी कुमारी की मौत हो गई। वहीं, दिवाकर राम की 10 वर्षीय बेटी रूपा कुमारी की स्थिति गंभीर बनी हुई है। मौके पर पहुंचे भोपतपुर के एसआई रामेश्वर भंडारी ने मामले की जांच करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, रेलवे के निर्माण कार्य के दौरान खोदे गए गड्ढे में पानी भरा हुआ था, जिसमें नहाने गए तीनों बच्चे डूब गए। पास में धान रोप रहे लोगों ने तीनों बच्चों को काफी जद्दोजहद के बाद बाहर निकाला। इस घटना के बाद पूरे गांव में चीख-पुकार मच गई। गौरतलब है कि चंपारण क्षेत्र में इस वक्त नेपाल में हो रही बरसात से बाढ़ के हालात बने हुए हैं, जहां छोटे-छोटे बच्चों के खेलने के दौरान डूबने के खबर आ रही है। इसको लेकर प्रशासन ने आम लोगों को जागरूक करते हुए सचेत किया है कि सभी लोग अपने बच्चों को तालाब और नदी के आसपास वाले क्षेत्रों में न जाने दें।
विज्ञापन