{"_id":"66c05ad84ed557628c063803","slug":"bihar-news-the-doctors-strike-in-muzaffarpur-has-crippled-the-health-system-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: मुजफ्फरपुर में डॉक्टरों की हड़ताल से चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था, इलाज नहीं मिलने से मरीज हो रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: मुजफ्फरपुर में डॉक्टरों की हड़ताल से चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था, इलाज नहीं मिलने से मरीज हो रहे परेशान
Sat, 17 Aug 2024 01:40 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sat, 17 Aug 2024 01:40 PM IST
सार
Doctor Protest: कोलकाता में महिला डॉक्टर की दरिंदगी के बाद वीभत्स हत्या का विरोध मुजफ्फरपुर के डॉक्टर भी कर रहे हैं। जिसमें जिले के सारे सरकारी डॉक्टर और निजी डॉक्टर भी हड़ताल पर हैं। इसके चलते मरीजों को इलाज नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
परेशान मरीज के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरपुर में डॉक्टरों ने हड़ताल कर दी है। इसके बाद गंभीर मरीजों के लिए सदर अस्पताल में इलाज करवाने के लिए आने वाले मरीजों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। डॉक्टरों की इस हड़ताल के कारण सबसे बड़ी परेशानी अब सदर अस्पताल में भर्ती मरीजों को उठानी पड़ रही है। इस हड़ताल के कारण सुबह से अपना इलाज कराने पहुंचे मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
बता दें कि मनियारी से आए मरीज ने बताया कि सुबह से अस्पताल में इलाज के लिए हम बैठे हुए हैं, लेकिन अब तक कोई भी डॉक्टर नहीं आया है। इसको लेकर गुहार लगा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई डॉक्टर इलाज के लिए नहीं है। चक्कर काटकर थक गया हूं, लेकिन कोई नहीं है। वहीं अस्पताल अधीक्षक डॉ बीएस झा ने बताया है कि अलग से आपातकाल में चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है। कोई भी मरीज को लौटने नहीं दिया जाएगा और अगर कोई लौटता है तो इसकी जानकारी ली जायेगी।
विज्ञापन