{"_id":"65ce19476cf1f9c27a0e1180","slug":"bihar-news-student-studying-online-in-muzaffarpur-cheated-of-rs-95-thousand-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: मुजफ्फरपुर में ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे छात्र से 95 हजार की ठगी, कोचिंग फीस के रुपये का दिया प्रलोभन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: मुजफ्फरपुर में ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे छात्र से 95 हजार की ठगी, कोचिंग फीस के रुपये का दिया प्रलोभन
Thu, 15 Feb 2024 07:31 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 15 Feb 2024 07:31 PM IST
सार
बिहार के मुजफ्फरपुर में एक छात्र ठगी का शिकार हुआ है। ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे छात्र के खाते से 95 हजार रुपये ठगी की गई है। फिलहाल, पीड़ित ने साइबर थाने में मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
साइबर थाना, मुजफ्फरपुर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरपुर में ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे एक छात्र को साइबर फ्रॉड ने निशाना बनाया है। इस दौरान छात्र से शातिर ने सभी जरूरी जानकारी लेकर खाते में सेंधमारी कर 95 हजार रुपये उड़ाए। मामला कांटी थाना क्षेत्र का है। पीड़ित ने साइबर थाने में मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
मामले में पीड़ित छात्र आदित्य कुमार के पिता विजय कुमार साह ने बताया, वे गांव विशुनपुर गंगा कांटी के रहने वाले हैं। उनका लड़का ऑनलाइन साइबर बदमाश के झांसे में आने के कारण अपना सभी जरूरी जानकारी और दस्तावेज जिसमें कि एटीएम कार्ड, आधार कार्ड ले लिया और कई प्रलोभन दिया। उसके बाद जानकारी देते ही अचानक उसके खाते से 95 हजार रुपये की निवासी हो गया। उसके बाद यह एहसास हुआ कि साइबर अपराधी ने शिकार बनाया है।
विज्ञापन
इसको लेकर साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराया है। वहीं, रुपये निकल जाने के बाद इसका एहसास हुआ है कि खाते से बड़ी राशि की निकासी हो गई है, जिसके बाद साइबर थाने में मामला दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
छात्र आदित्य कुमार ने बताया, हम बीते दो साल से ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे हैं। इसके साथ ही हमसे अचानक एक नए नंबर से पढ़ाई को जारी रखने और दिए गए रुपये को वापस करने के लिए प्रलोभन दिया गया। इसमें एटीएम कार्ड नंबर के साथ आधार कार्ड और कई अन्य दस्तावेज की कॉपी मंगा लिया था, जिसके बाद महज कुछ ही घंटे में 95 हजार रुपये की निकासी की जानकारी मिली है। तुरंत बैंक कर्मी से संपर्क करके अपने खाते को होल्ड कराया और उसके बाद निकासी की सभी जानकारी को साइबर थाना की पुलिस के पास शिकायत कराया है।