{"_id":"66ae2563bb0793e6c70e4619","slug":"bihar-news-ssb-posted-on-indo-nepal-border-recovered-78-kg-of-ganja-one-smuggler-also-arrested-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: इंडो नेपाल बॉर्डर पर तैनात एसएसबी ने 78 किलो गांजा बरामद किया, एक तस्कर भी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: इंडो नेपाल बॉर्डर पर तैनात एसएसबी ने 78 किलो गांजा बरामद किया, एक तस्कर भी गिरफ्तार
Sat, 03 Aug 2024 06:11 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 03 Aug 2024 06:11 PM IST
सार
Bihar News: मोतिहारी में इंडो नेपाल बॉर्डर के पास से एसएसबी ने एक तस्कर को गांजा की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार किया है। हालांकि बाकी तस्कर मौके से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
गांजा के साथ पकड़ा गया तस्कर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंडो नेपाल बॉर्डर पर तैनात कोरैया एसएसबी के जवानों ने नेपाल से भारत लाए जा रहे 77 किलो 500 ग्राम गांजा को एक तस्कर के साथ पकड़ा है। एसएसबी ने यह कार्रवाई महुआवा पुलिस के सहयोग से की है। दरअसल, शुक्रवार की रात्रि इंडो नेपाल बॉर्डर पर तैनात कोरैया एसएसबी के जवानों ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी की। उसमें महुआवा पुलिस का सहयोग रहा।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, भारतीय सीमा के अंदर नेपाल से तस्कर गांजा की तस्करी कर ला रहे थे। सटीक छापामारी की गई और कोरैया के पास लगभग 77.500 किलो गांजा को बरामद कर लिया गया। उक्त गांजा को तस्करों ने हरे रंग की प्लास्टिक के बोरे के अंदर लाल रंग के प्लास्टिक में पैक करके भरा था। इसको तस्करों द्वारा नेपाल से भारत की ओर लाया जा रहा था।
विज्ञापन
एसएसबी और महुआवा पुलिस को देखकर कुछ तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर वापस नेपाल की तरफ भाग गए। लेकिन उनमें एक तस्कर पकड़ा गया। पकड़े गए तस्कर की पहचान कोटवा थाना क्षेत्र के गैरा ग्राम निवासी ध्रुव पासवान के बेटे पप्पू पासवान (25) के रूप में की गई है। पकड़े गए समान (गांजा) और तस्कर को महुआवा पुलिस को सौंप दिया गया। अब पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि बॉर्डर पर गांजा तस्करी के मामले काफी बढ़ गए है और एसएसबी आए दिन बड़ी खेप पकड़ रही है। तस्कर नेपाल और भारत के खुले बॉर्डर का लाभ भरसक प्रयास करते हैं। कुछ पकड़े भी जाते हैं और कई तस्करी में सफल भी हो जाते हैं। हाल ही में गांजे की बड़ी मात्रा के साथ एसएसबी ने एक मुखिया को पकड़ा था और उसको जेल भेज दिया गया।
जानकारी के मुताबिक, यह कार्रवाई शुक्रवार की रात लगभग ग्यारह बजे एसएसबी की 'D' समवाय कोरैया, 71वीं वाहिनी, मोतिहारी द्वारा INT SET-UP से मिली सूचना के आधार पर शुरू की गई। सूचना पर एसएसबी तथा स्थानीय पुलिस महुआवा के साथ संयुक्त रूप से एक विशेष नाका निकाला गया। इसमें शनिवार तड़के सुबह तीन बजे BP NO. 377/5 से लगभग 400 मीटर भारत की ओर (सीमा सड़क से 50 मीटर) कोरैया गांव के पास उक्त तस्कर को गांजा के साथ पकड़ा गया।