{"_id":"66714f9eba7124fabf03f5e1","slug":"bihar-news-rjd-workers-protest-against-jdu-devesh-chandra-thakur-for-discriminatory-remarks-on-muslims-yadavs-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: जदयू सांसद के बयान पर घमासान, अब राजद कार्यकर्ताओं ने देवेश चंद्र ठाकुर के खिलाफ लगाए ये पोस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: जदयू सांसद के बयान पर घमासान, अब राजद कार्यकर्ताओं ने देवेश चंद्र ठाकुर के खिलाफ लगाए ये पोस्टर
Tue, 18 Jun 2024 02:43 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 18 Jun 2024 02:43 PM IST
सार
Devesh Chandra Thakur Controversy: सीतामढ़ी के सांसद देवेश चंद्र ठाकुर के विवादित बयान के बाद बिहार में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। अब राजद कार्यकर्ताओं ने सांसद के खिलाफ पोस्टर लगाकर विरोध जताया है। उन्होंने सीतामढ़ी में दोबारा से चुनाव कराए जाने की मांग भी की है।
विज्ञापन
सांसद देवेश चंद्र ठाकुर के खिलाफ प्रदर्शन करते राजद कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के वैशाली जिले के रतनपुरा गांव में राजद कार्यकर्ता सीतामढ़ी सांसद देवेश चंद्र ठाकुर के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। यहां तक कि उन्होंने गांव की सड़क पर सांसद द्वारा न चलने के पोस्टर लगा दिए हैं। दरअसल, सांसद द्वारा पिछले दिनों दिए गए विवादित बयान के बाद राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है, जिसके बाद देवेश चंद्र ठाकुर का विरोध किया जा रहा है। राजद कार्यकर्ता सांसद देवेश चंद्र ठाकुर से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
सीतामढ़ी में फिर चुनाव कराने की उठी मांग
जानकारी के मुताबिक, सीतामढ़ी से जदयू सांसद देवेश चंद्र ठाकुर के मुस्लिम-यादव वाले बयान के बाद बिहार में सियासत शुरू हो गई है। वैशाली में राजद नेता केदार प्रसाद यादव ने अपने समर्थकों के साथ सांसद देवेश चंद्र के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और उनके इस्तीफे की मांग कर दी। साथ ही प्रदर्शन के दौरान उन्होंने सीतामढ़ी में फिर से चुनाव कराने की मांग की है। इसके साथ ही केदार प्रसाद यादव ने सांसद देवेश चंद्र ठाकुर के खिलाफ चेतावनी वाला पोस्टर भी लगाया है। पोस्टर में लिखा है कि यह यादव, कुशवाहा और मुसलमान का गांव है। इस गांव की सड़क से सांसद महोदय देवेश चंद्र ठाकुर न जाएं। देवेश चंद्र ठाकुर के खिलाफ हाजीपुर मुजफ्फरपुर NH पर भी पोस्टर लगाएंगे। कहा गया है कि इस रास्ते से न जाएं। लगातार विपक्ष देवेश चंद्र ठाकुर पर हमला बोल रहे हैं।
विज्ञापन
सांसद ने दिया था विवादित बयान
गौरतलब है कि पिछले दिनों देवेश चंद्र ठाकुर का सीतामढ़ी में धन्यवाद यात्रा का एक वीडियो सामने आया था। उसमें देवेश चंद्र ठाकुर कहते नजर आ रहे हैं कि अब मैं यादव और मुसलमानों के लिए कोई काम नहीं करूंगा। यादव और मुसलमान समाज के लोग कोई काम करवाने आते हैं तो जरूर आएं, लेकिन चाय नाश्ता कर वापस चले जाएं। एनडीए के वोटों में से कितने चीरहरण हुए, इसका कोई भी उचित कारण नहीं है। सुरी और कलवार समाज के आधे से अधिक वोट कट गए, क्या कारण है। बताइए कुशवाहा समाज के वोट अचानक कट गए। यह सब तो एनडीए के वोट थे। लेकिन आखिर वोट क्यों कट गए, क्या कुशवाहा समाज इतना स्वार्थी हो गया है।
विज्ञापन
'आपने लालटेन को वोट दिया होगा, आपका काम नहीं करेंगे'
उन्होंने कहा था कि इस समाज से सरकार में बीजेपी से डिप्टी सीएम हैं। उपेंद्र कुशवाहा अगर जीत गए होते तो आज केंद्रीय मंत्री बन गए होते। कुशवाहा समाज से कोई पांच या सात लोग भी एमपी बन जाते तो सीतामढ़ी को उसका क्या फर्क पड़ जाता। क्या सीतामढ़ी के कुशवाहा समाज के लोग उनसे काम करवाने जाते, उनकी सोच कितनी विकृत हो गई है। मेरे पास एक मुस्लिम समाज के शख्स कुछ काम कराने के लिए आए थे, लेकिन हमने स्पष्ट कह दिया कि आपने तो लालटेन को वोट दिया होगा। इसलिए आए हैं तो चाय नाश्ता कीजिए और चलते बनिए, आपका काम नहीं करेंगे। देवेश चंद्र ठाकुर के बयान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।