फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News: Protest in Vaishali over the death of a youth in police custody, relatives allege beating

Bihar News: पुलिस हिरासत में युवक की मौत पर बवाल, परिजन बोले- पुलिसकर्मियों ने बेरहमी से पीटा, इस कारण गई जान

Sun, 07 Sep 2025 10:40 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 07 Sep 2025 10:40 AM IST
सार

Vaishali News: ग्रामीण और परिजनों ने शराब हमले के आरोपी की मौत के बाद जमकर बवाल किया। गुस्साए लोग दोषी पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि पुलिस की पिटाई के कारण ही मौत हुई है।

विज्ञापन
Bihar News: Protest in Vaishali over the death of a youth in police custody, relatives allege beating
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

वैशाली जिले के राजापाकर थाना क्षेत्र में पुलिस टीम पर हमले के एक आरोपी की हिरासत में मौत हो गई। मृतक के परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस की पिटाई से उसकी जान गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस प्रशासन का कहना है कि आरोपी की तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामले की जांच के लिए मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए गए हैं। स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

विज्ञापन

लोगों का कहना है कि राजापाकड़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार मध्य रात्रि को पुलिस टीम पर हुए हमले के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। इनमें से एक आरोपी मोहम्मद निसार खान की रविवार सुबह पुलिस हिरासत में तबीयत बिगड़ गई। उसे इलाज के लिए महुआ अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक की पहचान लालू साह के पुत्र मोहम्मद नासिर साह के रूप में हुई है। घटना के बाद अस्पताल परिसर और घटना स्थल को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। सदर अस्पताल में अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) समेत कई थानों की पुलिस तैनात की गई है।

विज्ञापन

Bihar Weather: अगले 5 दिनों के मौसम का हाल जानिए, कहां कब होगी बारिश?; चंद्रग्रहण बिहार में आज इतने बजे लगेगा
विज्ञापन
विज्ञापन


40 रुपये को लेकर हुआ था विवाद
घटना की शुरुआत राजापाकर थाना क्षेत्र के चौसिमा कल्याणपुर गांव में हुई थी, जहां आइसक्रीम विक्रेता और ग्राहक के बीच 40 रुपये को लेकर विवाद हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर ग्राहक पक्ष ने हमला कर दिया, जिसमें पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। इस मामले में मोहम्मद हाशिम साह, मोहम्मद निसार खान और फारुक साह समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया था। सभी को विधि-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए महुआ थाना के हाजत में रखा गया था।

इलाज के दौरान आरोपी की मौत हुई
एसडीपीओ सुबोध कुमार ने बताया कि आरोपी की तबीयत बिगड़ने पर तत्काल अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है और प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई गई है। हाजीपुर सदर SDO राम बाबू बैठा ने बताया कि राजापाकड़ थाना क्षेत्र में एक गिरफ्तारी हुई है। इलाज के दौरान महुआ अनुमंडल अस्पताल में मौत हो गई थी। इसी का पोस्टमार्टम का कार्य चल रहा है, परिजनों का इंतजार किया जा रहा है परिजनों को शव सौंप दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed