{"_id":"66e45da1d2af59849c0b8b35","slug":"bihar-news-notorious-wanted-criminal-makra-alias-kamaluddin-shot-in-police-encounter-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी को लगी गोली, कई मामलों में वांछित था मकरा उर्फ कमलुद्दीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी को लगी गोली, कई मामलों में वांछित था मकरा उर्फ कमलुद्दीन
Fri, 13 Sep 2024 09:13 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 13 Sep 2024 09:13 PM IST
सार
Muzaffarpur News: एसएसपी राकेश कुमार ने बताया कि वाहन जांच के दौरान पुलिस को मकरा के आने की सूचना मिली थी। पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन मकरा ने फायरिंग कर दी, जिससे यह मुठभेड़ हुई।
विज्ञापन
घायल अपराधी को लेकर अस्पताल पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरपुर जिले के पानापुर करियात थानाक्षेत्र में बुधवार को पुलिस और कुख्यात अपराधी कमलुद्दीन उर्फ मकरा के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में मकरा के दोनों पैरों में गोली लगी है। घायल मकरा को इलाज के लिए SKMCH (सदीकपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल) में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, मकरा ने पुलिस टीम पर गोलीबारी शुरू कर दी थी, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षार्थ फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मकरा घायल हो गया। उसके पास से एक पिस्तौल और कारतूस भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन
मकरा पर कई थानाक्षेत्रों में अपराध करने का आरोप है और वह कई संगीन मामलों में वांछित था। उसे पहले भी एनटीपीसी और अन्य मामलों में संलिप्तता के चलते आरोपी माना गया है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर एसएसपी राकेश कुमार, एएसपी टाउन भानु प्रताप सिंह, एडिशनल एसपी ईस्ट सहरियार अख्तर और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंचे और मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
एसएसपी राकेश कुमार ने बताया कि वाहन जांच के दौरान पुलिस को मकरा के आने की सूचना मिली थी। पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन मकरा ने फायरिंग कर दी, जिससे यह मुठभेड़ हुई। फिलहाल, पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।