{"_id":"671a5626010226f5e104f44e","slug":"bihar-news-mukesh-sahni-said-nitish-kumar-failed-in-handling-liquor-ban-law-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: मुकेश सहनी बोले- शराबबंदी कानून को संभालने में सीएम नीतीश कुमार फेल, संभल नहीं रहा तो...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: मुकेश सहनी बोले- शराबबंदी कानून को संभालने में सीएम नीतीश कुमार फेल, संभल नहीं रहा तो...
Thu, 24 Oct 2024 07:44 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 24 Oct 2024 07:44 PM IST
सार
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में पहुंचे मुकेश सहनी ने कहा, शराबबंदी कानून को संभालने में सीएम नीतीश कुमार पूरी तरह से फेल हैं। अगर शराबबंदी नहीं संभल रही है तो शराब बिक्री शुरू करवा दें।
विज्ञापन
पीड़ित परिवार से मिलते हुए मुकेश सहनी सहित अन्य लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरपुर में संदिग्ध पदार्थ पीने से दो लोगों की मौत के बाद अब एक बार फिर से राजनीति तेज हो गई है। हथौड़ी थाना क्षेत्र के डीजी जीवर में बुधवार को दो लोगों की मौत के बाद आज VIP यानी विकासशील इंसाफ पार्टी के सुप्रीमो और पूर्व बिहार सरकार में पूर्व मंत्री मुकेश सहनी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सरकार और सरकार की शराबबंदी पर बड़े सवाल किए।
विज्ञापन
मुकेश सहनी ने कहा है कि बिहार की सरकार को अगर शराबबंदी कानून को ढंग से लागू करने में सक्षमता नहीं है तो पूरे बिहार में अब फिर से शुरू कर दे शराब को। जिले में दो लोगों की हुई मौत के बाद मुकेश सहनी ने कहा है कि पुलिस को बिना हकीकत जाने और जानकारी लिए आखिर ये कैसे पता कि पेंट करने वाले थिनर से लोगों की मौत हुई है। जब ग्रामीण कुछ और ही कह रहे हैं। जबकि ऐसा कुछ नहीं है। पुलिस सच को छुपा रही है। यही नहीं बल्कि पूरे मुजफ्फरपुर की पुलिस इस शराब मामले में कार्रवाई को करने वाले कई अन्य पुलिसकर्मियों को काम नहीं दे रही। जो उनकी बात को मानता है, उसको अपने हिसाब से रखते हैं और जो नहीं मानता उसे हटा देते हैं। बिहार की सरकार को इसकी जांच करनी चाहिए कि शराब को कौन ला रहा है और कौन उतरवा रहा है।
विज्ञापन
मुकेश सहनी ने ये कहा कि अगर शराब माफिया और शराब बिहार में और खासकर मुजफ्फरपुर में फल फूल रहा है तो इसके लिए कौन जिम्मेदार है। यहां के पुलिस के आलाधिकारी और अब विशेषकर SP साहब की इसमें विशेष मेहरबानी है कि वह शराब के धंधेबाज पर कार्रवाई की जगह पर अपने हिसाब से थाना चलने वाले लोग को काम दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस में कई बेहतर और अच्छे लोग हैं, जो कार्रवाई करते हैं तो उनको क्यों नहीं जिम्मेदारी दिया जाता है। SP साहब अपने मन के मुताबिक पुलिस के लोगों को थाना दे रहे हैं और वह लोग उनके लिए कमाई कर रहे हैं।
विज्ञापन