फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News Mukesh Sahni said Nitish Kumar failed in handling liquor ban law

Bihar News: मुकेश सहनी बोले- शराबबंदी कानून को संभालने में सीएम नीतीश कुमार फेल, संभल नहीं रहा तो...

Thu, 24 Oct 2024 07:44 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 24 Oct 2024 07:44 PM IST
सार

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में पहुंचे मुकेश सहनी ने कहा, शराबबंदी कानून को संभालने में सीएम नीतीश कुमार पूरी तरह से फेल हैं। अगर शराबबंदी नहीं संभल रही है तो शराब बिक्री शुरू करवा दें।

विज्ञापन
Bihar News Mukesh Sahni said Nitish Kumar failed in handling liquor ban law
पीड़ित परिवार से मिलते हुए मुकेश सहनी सहित अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर में संदिग्ध पदार्थ पीने से दो लोगों की मौत के बाद अब एक बार फिर से राजनीति तेज हो गई है। हथौड़ी थाना क्षेत्र के डीजी जीवर में बुधवार को दो लोगों की मौत के बाद आज VIP यानी विकासशील इंसाफ पार्टी के सुप्रीमो और पूर्व बिहार सरकार में पूर्व मंत्री मुकेश सहनी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सरकार और सरकार की शराबबंदी पर बड़े सवाल किए।

विज्ञापन


मुकेश सहनी ने कहा है कि बिहार की सरकार को अगर शराबबंदी कानून को ढंग से लागू करने में सक्षमता नहीं है तो पूरे बिहार में अब फिर से शुरू कर दे शराब को। जिले में दो लोगों की हुई मौत के बाद मुकेश सहनी ने कहा है कि पुलिस को बिना हकीकत जाने और जानकारी लिए आखिर ये कैसे पता कि पेंट करने वाले थिनर से लोगों की मौत हुई है। जब ग्रामीण कुछ और ही कह रहे हैं। जबकि ऐसा कुछ नहीं है। पुलिस सच को छुपा रही है। यही नहीं बल्कि पूरे मुजफ्फरपुर की पुलिस इस शराब मामले में कार्रवाई को करने वाले कई अन्य पुलिसकर्मियों को काम नहीं दे रही। जो उनकी बात को मानता है, उसको अपने हिसाब से रखते हैं और जो नहीं मानता उसे हटा देते हैं। बिहार की सरकार को इसकी जांच करनी चाहिए कि शराब को कौन ला रहा है और कौन उतरवा रहा है।
विज्ञापन


मुकेश सहनी ने ये कहा कि अगर शराब माफिया और शराब बिहार में और खासकर मुजफ्फरपुर में फल फूल रहा है तो इसके लिए कौन जिम्मेदार है। यहां के पुलिस के आलाधिकारी और अब विशेषकर SP साहब की इसमें विशेष मेहरबानी है कि वह शराब के धंधेबाज पर कार्रवाई की जगह पर अपने हिसाब से थाना चलने वाले लोग को काम दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस में कई बेहतर और अच्छे लोग हैं, जो कार्रवाई करते हैं तो उनको क्यों नहीं जिम्मेदारी दिया जाता है। SP साहब अपने मन के मुताबिक पुलिस के लोगों को थाना दे रहे हैं और वह लोग उनके लिए कमाई कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed