फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News miscreant was going to commit crime in Vaishali he got shot due to a misfire of gun

Bihar News: घटना को अंजाम देने की फिराक में जा रहा था बदमाश, बंदूक मिस फायर होने से लगी गोली

Sat, 04 Jan 2025 07:25 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 04 Jan 2025 07:25 PM IST
सार

बिहार के वैशाली जिले में एक अपराधी किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में जा रहा था। ऐसे में बंदूक मिस फायर हो गई और गोली उसे ही लग गई।

विज्ञापन
Bihar News miscreant was going to commit crime in Vaishali he got shot due to a misfire of gun
घायल बदमाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली जिले में सहदेई थाना क्षेत्र के चकयाज कृषि फार्म के पास एक युवक को गोली लग गई। इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया तो आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। वहीं, इसकी सूचना स्थानीय थाने को दिया गया। मौके पर पहुंची स्थानीय थाने की पुलिस ने युवक को इलाज के लिए महनार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


वहीं, पूरे मामले की जांच पड़ताल करने में पुलिस लगी हुई है। घायल की पहचान जिले के देसरी थाना क्षेत्र के मुरौवतपुर के रहने वाले शिवशंकर भगत के पुत्र भोला भगत के रूप में हुआ है। बताया गया है कि एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर तीन अपराधी किस्म के युवक हथियार लेकर चकयाज कृषि फार्म के पास पहुंचे थे। इसी दौरान कमर में खोंसे गए हथियार से गोली फायर हो गई और एक युवक के पैर में गोली लग गई और युवक मौके पर ही गिर गया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल में रेफर कर दिया है। जहां पर डॉक्टर के द्वारा घायल युवक का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन


वहीं, पुलिस के द्वारा मौके पर मौजूद दो और युवक को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है तो पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल करने में भी लगी हुई है। मौके से पुलिस ने एक मोटरसाइकिल को भी बरामद कर लिया है। सहदेई थाना प्रभारी ने पंकज कुमार ने बताया है कि तीन लफुआ किस्म के युवक थे और हथियार लेकर घूम रहे थे। अचानक गोली चल गई, जिससे एक युवक को गोली लग गया, जिसे पुलिस के द्वारा इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। पुलिस ने युवक का मोटरसाइकिल बरामद कर थाने ले आई है और दो युवक को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed