फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Many leaders left JDU party nitish kumar Motihari news east champaran bihar

Bihar News :एक साथ 15 नेताओं ने सीएम नीतीश कुमार की पार्टी छोड़ी, वक्फ कानून पर जदयू से गुस्से में मुसलमान

Sun, 06 Apr 2025 10:28 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 06 Apr 2025 10:28 PM IST
सार

Bihar Election 2025 : चुनावी साल में वक्फ संशोधन विधेयक के समर्थन के कारण जनता दल यूनाईटेड को झटके पर झटका लग रहा है। मुसलमान नेताओं का पार्टी छोड़ना जारी है। अब एक साथ 15 नेताओं के इस्तीफे की खबर सामने आयी है।

विज्ञापन
Bihar News : Many  leaders left JDU party nitish kumar Motihari news east champaran bihar
इस्तीफा देते जेडीयू के नेता

विस्तार

राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के साथ वक्फ कानून 2025 लागू हो गया है, लेकिन इससे पहले लोकसभा और राज्यसभा में वक्फ संशोधन विधेयक के जनता दल यूनाईटेड की ओर से समर्थन दिए जाने का असर लगातार सामने आ रहा है। वक्फ संसोधन विधेयक पर बिहार में सत्तारूढ़ जदयू के मुस्लिम नेताओं के इस्तीफे का सिलसिला जारी है। बिहार के अलग-अलग जिलों से रोज यह खबर निकल कर सामने आ रही है। इसी क्रम में आज मोतिहारी में एक साथ जदयू के 15 मुस्लिम नेताओं ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया है।
विज्ञापन


मुस्लिम बहुल इलाके ढाका से आई खबर
यह पूरा मामला पूर्वी चंपारण के मुस्लिम बहुल इलाका ढाका विधानसभा का है। जहां जदयू के 15 मुस्लिम नेताओं ने एक साथ इस्तीफा दे दिया है। इस दौरान इन नेताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ नारेबाजी भी की। इन नेताओं का कहना था कि हमलोग नीतीश कुमार को मुसलमानों का हितैषी समझते थे, लेकिन उन्होंने वक्फ संशोधन बिल का समर्थन कर मुसलमानों का भरोसा तोड़ दिया है। इस्तीफा देने वालों का नाम आगे पढ़ें-
विज्ञापन


1. गौहर आलम-प्रखंड अध्यक्ष युवा जदयू ढाका 2. मो. मुर्तुजा - कोषाध्यक्ष - नगर परिषद ढाका 3. मो० शबीर आलम- प्रखण्ड उपाध्यक्ष युवा जदयू ढाका
4. मौसिम आलम- नगर अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ढाका
5. जफीर खान नगर सचिव ढाका
6. मो. आलम, नगर महासचिव ढाका
7. मो. तुरफैन प्रखंड महासचिव युवा जदयू ढाका
8. मो. मोतिन नगर उपाध्यक्ष ढाका
9. सुफैद अनवर, करमावा पंचायत युवा अध्यक्ष
.10. मुस्तफा कमाल (अफरोज) युवा प्रखंड. उपाध्यक्ष
11. फिरोज सिद्धीको प्रखंड सचिव युवा जदयू ढाका
12. सलाउद्दीन अंसारी - नगर महासचिव ढाका
13. सलीम अंसारी नगर महासचिव ढाका
14. एकरामुल हक, नगर सचिव ढाका
15. सगीर अहमद - नगर सचिव ढाका

15 में से एक को पार्टी ने माना अपना पदाधिकारी
जदयू के ढाका प्रखंड अध्यक्ष नेहाल अख्तर ने बताया कि इन सभी नेताओं में एक युवा अध्यक्ष को छोड़कर कोई भी नेता पार्टी का नहीं है। केवल विपक्षियों के द्वारा जदयू को बदनाम करने के लिए इस तरह की साजिश रची जा रही है। अगर इन सभी नेताओं ने इस्तीफा दिया है तो अपनी प्राथमिक सदस्यता का प्रमाण दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed