फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News Jansuraj leader in Bettiah beat up JE who went to install smart meter FIR lodged

Bihar News: जनसुराज के नेता ने स्मार्ट मीटर लगाने गए जेई को पीटा, खूब हुआ हंगामा, एफआईआर दर्ज

Thu, 24 Oct 2024 06:33 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 24 Oct 2024 06:33 PM IST
सार

बेतिया में जनसुराज के नेता द्वारा बिजली विभाग के जेई के साथ धक्का-मुक्की करने और उन्हें कमरे में बंद करने का मामला सामने आया है। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Bihar News Jansuraj leader in Bettiah beat up JE who went to install smart meter FIR lodged
जेई के साथ मारपीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेतिया में जनसुराज पार्टी के एक नेता का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा रहा है कि जनसुराज पार्टी के नेता अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर बिजली विभाग के कर्मियों से दुर्व्यव्हार कर रहे हैं। साथ ही स्मार्ट मीटर लगाने गए जेई के साथ धक्का-मुक्की भी की गई है। वहीं, जेई को बंधक बनाने का भी प्रयास किया गया है।

विज्ञापन


मामला जिले के मनुआपुल थाना क्षेत्र के मेहंदीयाबारी चौक की है। वहीं, मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा रहा है कि राजेश चौधरी और उनके बेटे साहिल चौधरी द्वारा जेई के साथ धक्का-मुक्की किया गया है और उन्हें बंधक बनाने का भी प्रयास किया जा रहा है। राजकिशोर चौधरी प्रशांत किशोर के जनसुराज पार्टी के नेता हैं। इससे पहले भी जिला पार्षद का भी चुनाव लड़ चुके हैं। वहीं, पुलिस ने मामले में दो लोगों के विरोध एफआईआर दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी हुई है। जनसुराज पार्टी के नेता का यह दबंगई क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है, जितनी मुंह उतनी बातें सुनने को मिल रही हैं।
विज्ञापन


इधर, थानाध्यक्ष नरेश कुमार ने बताया कि कुमारबाग के जेई राकेश कुमार के साथ धक्का-मुक्की करने का मामला प्रकाश में आया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि जेई ने साक्ष्य के आधार पर एक वीडियो भी पुलिस को उपलब्ध कराया है। मामले में जेई राकेश कुमार के आवेदन पर राजकिशोर चौधरी एवं उनके पुत्र साहिल चौधरी के विरोध एफआईआर दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, राजकिशोर चौधरी इलाके के रसूख वाले शख्स हैं। अभी जनसुराज के बिहार प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हैं। उनकी मनुआपुल इलाके में कपड़े के साथ ही बालू, सरिया और गिट्टी की दुकान है। चनपटिया प्रखंड से पंचायत समिति सदस्य रहे हैं। उनकी पत्नी भी उप प्रमुख रही हैं। पिछली बार खुद जिला पार्षद चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गए थे। उन पर पहले से मारपीट का केस भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed