फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News: ITI student, upset over losing in online game, committed suicide by hanging himself

Bihar News: ऑनलाइन गेम में हार से परेशान ITI छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, गेम की लत ने छीनी जिंदगी

Tue, 12 Aug 2025 08:57 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 12 Aug 2025 08:57 PM IST
सार

Bihar: मृतक के पिता जय प्रकाश सिंह ने बताया कि आज ही हम देवघर धाम से लौटे थे। पिछले कुछ दिनों से आयुष को ऑनलाइन गेम की लत लग गई थी और वह इसके लिए दोस्तों से कर्ज भी ले रहा था।

विज्ञापन
Bihar News: ITI student, upset over losing in online game, committed suicide by hanging himself
परिजन और मृतक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर जिले के देवरिया थाना क्षेत्र के निकनामपुर गांव में एक 19 वर्षीय आईटीआई छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान जय प्रकाश सिंह के पुत्र आयुष रंजन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह पिछले एक माह से ऑनलाइन गेम खेलने का आदी हो गया था और बीते एक हफ्ते से लगातार हार का सामना कर रहा था, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।



पढ़ें: बिहार में मानवता फिर शर्मसार: सीढ़ियों पर घसीटते हुए पोस्टमार्टम कक्ष तक ले गए शव, वायरल वीडियो ने खोली पोल

विज्ञापन

मृतक के पिता जय प्रकाश सिंह ने बताया कि आज ही हम देवघर धाम से लौटे थे। पिछले कुछ दिनों से आयुष को ऑनलाइन गेम की लत लग गई थी और वह इसके लिए दोस्तों से कर्ज भी ले रहा था। सुबह वह खाना खाकर छत पर गया और गेम खेलने लगा। इसके बाद कब उसने आत्महत्या कर ली, हमें पता नहीं चला। जब फोन किया तो उसने रिसीव नहीं किया। कमरे का दरवाज़ा खोलने पर वह फंदे से लटका मिला। देवरिया थाना प्रभारी मनोज कुमार साह ने कहा कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के बयान के आधार पर मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed