फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News: In Motihari, patient died before stitches of the operation could be cut

देख लो सरकार: क्या हो रहा बिहार में... मोतिहारी में ऑपरेशन के टांके काटने से पहले ही गई मरीज की जान

Wed, 28 Aug 2024 05:18 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 28 Aug 2024 05:18 PM IST
सार

Motihari News: रक्सौल थानाध्यक्ष राजीव नंदन सिन्हा ने बताया कि सूचना पर 112 नंबर की गाड़ी को भेजा गया था। वहां मरीज के परिजन उग्र थे। उनको थाना कार्यालय आकर आवेदन देने की बात कही गई है। लेकिन अभी तक आवेदन नहीं मिला है। डॉक्टर और उसका पूरा स्टाफ फरार है।

विज्ञापन
Bihar News: In Motihari, patient died before stitches of the operation could be cut
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोतिहारी के रक्सौल शहर के कौड़िहार सैनिक रोड स्थित सिटी हेल्थ केयर क्लीनिक में ऑपरेशन के बाद मरीज के टांके काटने से पहले ही मरीज की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यहां डॉक्टर ने दलालों के मार्फत आए एक मरीज के पेट में गोला होने की बात बताई। फिर सस्ते में उसे निकाल देने का आश्वासन देकर मरीज का ऑपरेशन कर दिया। डॉक्टर की ओर से बताया गया कि 15 दिन बाद टांके काटे जाएंगे, लेकिन 13वें दिन ही मरीज की मौत हो गई। घटना के बाद हंगामा हुआ। पुलिस भी आई और फर्जी डॉक्टरों के नेटवर्क द्वारा समझौता करने की कोशिश चल रही है। घटना मंगलवार की देर शाम की है।

विज्ञापन


मृतक के परिजनों का आरोप है कि इलाज में हुई लापरवाही से मरीज की मौत हुई है। जब ऑपरेशन करा लिया तब पता चला कि यह फर्जी डॉक्टर है। मरीज की मौत के बाद डॉक्टर सहित क्लीनिक के सभी कर्मी फरार हो गए। मौत के बाद मृतक के परिजनों ने हंगामा कराना शुरू कर दिया। परिजनों का आरोप है कि बिना किसी जांच के ही डॉक्टर ने पेट का ऑपरेशन कर दिया। ऑपरेशन के 13वें दिन मरीज की मौत हो गई।
विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, पूर्वी चंपारण के लौखौरा चैनपुर गांव निवासी नवल किशोर बैठा के बेटे सुमन ने बताया कि उसके पिता को पेट में दर्द रहता था। वह फर्जी डॉक्टरों के दलालों के कम दाम में बढ़िया इलाज होने के झांसे में आ गया। उसके बाद रक्सौल आकर उक्त फर्जी सिटी हेल्थ केयर में पिता को इलाज कराने ले गया। जहां डॉक्टर के तौर पर मुकेश पटेल नाम का व्यक्ति बैठा था। उसने जांच के बाद बताया कि मरीज के पेट में गोला (ट्यूमर) है, इसे ऑपरेशन कर निकालना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि उस समय ऑपरेशन की फीस 40 हजार रुपये बताई गई। लेकिन जब मरीज को भर्ती कर दिया गया तो 70 हजार रुपये की मांग की गई। ऑपरेशन होने के बाद धीरे-धीरे डेढ़ लाख रुपये तक ले लिए गए। बेटे ने पिता के इलाज में घरारी स्थित तीन धुर जमीन बेच कर रुपये डॉक्टर को दे दिए। फिर 15वें दिन ऑपरेशन के टांके काटने की बात कही गई। लेकिन 13वें दिन ही उसके पिता की मौत हो गई।

अब बताया जा रहा है कि यह डॉक्टर नहीं है, झोलाछाप डॉक्टर है और दूसरे डॉक्टर के नाम पर क्लीनिक चलाता है। जिस डॉक्टर के नाम पर क्लीनिक चलाता है, वह यहां कभी नहीं आता और उसी के नाम पर यह खुद ही ऑपरेशन तक करता है। उक्त फर्जी डॉक्टर की पहचान रामगढ़वा प्रखंड क्षेत्र के सिंगासिनी वार्ड-11 निवासी मुकेश पटेल के रूप में हुई है।


इधर, रक्सौल थानाध्यक्ष राजीव नंदन सिन्हा ने बताया कि सूचना पर 112 नंबर की गाड़ी को भेजा गया था। वहां मरीज के परिजन उग्र थे। उनको थाना कार्यालय आकर आवेदन देने की बात कही गई है। लेकिन अभी तक आवेदन नहीं मिला है। डॉक्टर और उसका पूरा स्टाफ फरार है। आवेदन मिलने पर जांच कर गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed