फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News: Garib Rath special train will run between Saharsa and Anand Vihar, Supaul Darbhanga passengers

Bihar News: सहरसा से आनंद विहार के बीच चलेगी गरीबरथ स्पेशल ट्रेन, सुपौल और दरभंगा के यात्रियों को बड़ी राहत

Tue, 03 Dec 2024 08:55 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 03 Dec 2024 08:55 PM IST
सार

Bihar Train News: रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यह ट्रेन यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अस्थायी रूप से चलाई जा रही है। अगर यात्री संख्या में वृद्धि होती है, तो इसे नियमित ट्रेन में बदला जा सकता है। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Bihar News: Garib Rath special train will run between Saharsa and Anand Vihar, Supaul Darbhanga passengers
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए सहरसा और आनंद विहार के बीच सुपौल-सरायगढ़-निर्मली-झंझारपुर-दरभंगा-सीतामढ़ी-रक्सौल होते हुए एक स्पेशल गरीबरथ ट्रेन के परिचालन का निर्णय लिया है। यह ट्रेन चार दिसंबर 2024 से दो जनवरी 2025 तक चलेगी। इससे बिहार और दिल्ली के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। इस ट्रेन में केवल तृतीय वातानुकूलित (एसी-3) के 16 कोच होंगे, जो यात्रियों को आरामदायक सफर का अनुभव देंगे।

विज्ञापन

 
ट्रेन का शेड्यूल और प्रमुख स्टेशन
गरीबरथ स्पेशल ट्रेन सहरसा से प्रत्येक सप्ताह पांच दिन (गुरुवार और शनिवार छोड़कर) रात 8:00 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन सुबह 00:30 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन आनंद विहार से सुबह 5:15 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 10:30 बजे सहरसा पहुंचेगी।
विज्ञापन

 
ट्रेन के मार्ग में सुपौल, सरायगढ़, निर्मली, झंझारपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, रक्सौल और नरकटियागंज जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रुकने की व्यवस्था की गई है। इस मार्ग से यात्रा करने वाले यात्रियों को दिल्ली जाने के लिए अब सीधी ट्रेन की सुविधा मिलेगी, जो पहले उपलब्ध नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
यात्रियों के लिए राहत की खबर
गरीबरथ स्पेशल के शुरू होने से खासकर सुपौल, दरभंगा और सीतामढ़ी के यात्रियों को दिल्ली पहुंचने के लिए लंबी दूरी की यात्रा करने की आवश्यकता नहीं होगी। पहले इन यात्रियों को सहरसा या दरभंगा पहुंचने के लिए अतिरिक्त समय और साधनों का सहारा लेना पड़ता था। ट्रेन के परिचालन की घोषणा के बाद स्थानीय लोगों में उत्साह है।

 
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यह ट्रेन यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अस्थायी रूप से चलाई जा रही है। अगर यात्री संख्या में वृद्धि होती है, तो इसे नियमित ट्रेन में बदला जा सकता है। वहीं, यात्रियों और स्थानीय जन प्रतिनिधियों ने रेलवे के इस फैसले की सराहना की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed