{"_id":"671662bc58195c4a7e0a770d","slug":"bihar-news-four-pairs-of-trains-will-run-via-prayagraj-chheoki-during-maha-kumbh-2025-know-schedule-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रीगण ध्यान दें: महा कुंभ-2025 के दौरान प्रयागराज छिवकी के रास्ते चलेंगी चार जोड़ी ट्रेनें, जानें शेड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रीगण ध्यान दें: महा कुंभ-2025 के दौरान प्रयागराज छिवकी के रास्ते चलेंगी चार जोड़ी ट्रेनें, जानें शेड्यूल
Mon, 21 Oct 2024 07:48 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 21 Oct 2024 07:48 PM IST
सार
Bihar Train News: महा कुंभ 2025 के आयोजन को लेकर उत्तर मध्य रेलवे ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इस दौरान प्रयागराज स्टेशन से गुजरने वाली चार जोड़ी ट्रेनों का मार्ग बदला जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महा कुंभ 2025 के आयोजन को देखते हुए उत्तर मध्य रेलवे ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। अब, प्रयागराज स्टेशन से गुजरने वाली चार जोड़ी ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन किया जाएगा। ये ट्रेनें डीडीयू-वाराणसी-प्रयागराज-मानिकपुर के बजाय डीडीयू-मिर्जापुर-प्रयागराज छिवकी-मानिकपुर के रास्ते संचालित होंगी।
विज्ञापन
प्रभावित ट्रेनें और उनका समय
1. 11 जनवरी से 25 फरवरी 2025 तक उधना से खुलने वाली गाड़ी सं. 20933 उधना-दानापुर एक्सप्रेस प्रयागराज छिवकी में 04.00/04.05 बजे रुकते हुए चलेगी।
2. 12 जनवरी से 26 फरवरी 2025 तक दानापुर से खुलने वाली गाड़ी सं. 20934 दानापुर-उधना एक्सप्रेस प्रयागराज छिवकी में 00.40/00.45 बजे रुकते हुए चलेगी।
3. 11 जनवरी से 22 फरवरी 2025 तक एरणाकुलम से खुलने वाली गाड़ी सं. 22669 एरणाकुलम-पटना एक्सप्रेस प्रयागराज छिवकी में 21.45/21.50 बजे रुकते हुए चलेगी।
4. 14 जनवरी से 25 फरवरी 2025 तक पटना से खुलने वाली गाड़ी सं. 22670 पटना-एरणाकुलम एक्सप्रेस प्रयागराज छिवकी में 00.45/00.50 बजे रुकते हुए चलेगी।
5. 12 जनवरी से 23 फरवरी 2025 तक अहमदाबाद से खुलने वाली गाड़ी सं. 19421 अहमदाबाद-पटना एक्सप्रेस प्रयागराज छिवकी में 20.00/20.05 बजे रुकते हुए चलेगी।
6. 14 जनवरी से 25 फरवरी 2025 तक पटना से खुलने वाली गाड़ी सं. 19422 पटना-अहमदाबाद एक्सप्रेस प्रयागराज छिवकी में 18.55/19.00 बजे रुकते हुए चलेगी।
7. नौ जनवरी से 27 फरवरी 2025 तक सिकंदराबाद से खुलने वाली गाड़ी सं. 12791 सिकंदराबाद-दानापुर एक्सप्रेस प्रयागराज छिवकी में 10.22/10.27 बजे रुकते हुए चलेगी।
विज्ञापन
8. 10 जनवरी से 28 फरवरी 2025 तक दानापुर से खुलने वाली गाड़ी सं. 12792 दानापुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस प्रयागराज छिवकी में 20.15/20.20 बजे रुकते हुए चलेगी।
विज्ञापन
कुंभ मेले की तैयारियां
यह कदम महाकुंभ मेले के दौरान यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। प्रयागराज छिवकी स्टेशन को यात्रियों के आवागमन के लिए एक महत्वपूर्ण स्थान बनाया गया है, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी और वे आसानी से महाकुंभ मेले में शामिल हो सकेंगे। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे समय से पहले अपनी यात्रा की योजना बनाएं और ट्रेनों के समय के अनुसार यात्रा करें।