फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News: Former ward member dies under suspicious circumstances in Muzaffarpur

Bihar: संदिग्ध परिस्थितियों में पूर्व वार्ड सदस्य की मौत, पत्नी ने पड़ोसियों पर लगाया हत्या का आरोप; जानें

Thu, 20 Mar 2025 02:40 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 20 Mar 2025 02:40 PM IST
सार

Bihar: मुजफ्फरपुर में पूर्व वार्ड सदस्य की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मामले में मृतक की पत्नी का कहना है कि उसके पति को काम दिलाने के बहाने हरियाणा बुलाया। वहां होली के दिन उनकी बुरी तरह पिटाई की गई। आइये पूरा मामला समझते हैं।

विज्ञापन
Bihar News: Former ward member dies under suspicious circumstances in Muzaffarpur
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के पियर थाना क्षेत्र के बड़गांव पंचायत के करैला गांव में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पूर्व वार्ड सदस्य मिथिलेश राम (45) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि गांव के कुछ पड़ोसियों ने उन्हें हरियाणा बुलाकर मारपीट की, जिसके कारण उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


पत्नी का आरोप
मृतक की पत्नी ने बताया कि एक माह पूर्व गांव के पड़ोसियों ने मिथिलेश राम को काम दिलाने के बहाने हरियाणा बुलाया। वहां होली के दिन उनकी बुरी तरह पिटाई की गई। आरोप है कि हमलावरों ने उनकी छाती पर खड़े होकर हमला किया, जिससे उनकी कई पसलियां टूट गईं। किसी तरह जान बचाकर मिथिलेश घर लौटे, लेकिन तबीयत बिगड़ने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां कुछ ही घंटे में उनकी मौत हो गई। पत्नी ने गांव के ही राजकुमार राम, अनिल राम, प्रवीण राम और गायघाट प्रखंड के असिया गांव निवासी राजा राम पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: करोड़ों की अफीम बरामद...चार तस्कर गिरफ्तार; जीआरपी और आरपीएफ टीम ने की रोहतास में बड़ी कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की कार्रवाई
पियर थाना के प्रभारी पंकज यादव ने बताया कि मृतक की पत्नी ने गांव के कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सभी आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। गांव में घटना के बाद से मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed