{"_id":"679f8f9c1eb1bdf17500cec1","slug":"bihar-news-fire-broke-out-in-valmiki-tiger-reserve-in-bettiah-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar news: वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के जंगल में लगी आग, धूं-धूं कर जला जंगल, जंगली जीव जंतुओं में मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar news: वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के जंगल में लगी आग, धूं-धूं कर जला जंगल, जंगली जीव जंतुओं में मची अफरा-तफरी
Sun, 02 Feb 2025 09:01 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 02 Feb 2025 09:01 PM IST
सार
प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह असामाजिक तत्वों की शरारत बताई जा रही है। ठंड के मौसम में बसंत पंचमी पर यह इस साल जंगल में लगने वाली पहली आग है। वन विभाग ने स्थानीय लोगों से जंगल में आग लगाने से बचने की अपील की है
विज्ञापन
आग बुझाते दमकल कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के बेतिया के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व अचानक आग लग गई है। जिससे जंगल धूं-धूं कर जलने लगा है। आग लगने से जीव जंतुओं में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया हैं। वहीं, आग पर काबू पाने में वन कर्मियों की टीम जुटी हुई है।
विज्ञापन
बताया जाता है कि आग लगी की घटना मदनपुर वन क्षेत्र के का संख्या 9 में हुई है। दमकल की गाड़ी के साथ मौके पर पहुंचे वन कर्मी बुझाने के पूरी प्रयास करने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
बताया जाता है कि आग लगी की घटना को अंजाम सामाजिक तत्वों ने दी है। जंगल में ठंड के मौसम में बसंत पंचमी पर इस साल लगने वाली पहली आग लगी की घटना है। वहीं वन विभाग की टीम ने असामाजिक तत्वों को जंगल में किसी तरह की आग लगी की घटना को अंजाम नहीं देने की अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन