{"_id":"65d2f96db637fd3efa052214","slug":"bihar-news-fire-broke-out-due-to-spark-from-fireworks-in-sitamarhi-thatched-house-burnt-to-ashes-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: सीतामढ़ी में बारात की आतिशबाजी से निकली चिंगारी से लगी आग; फूस का घर जलकर हुआ राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: सीतामढ़ी में बारात की आतिशबाजी से निकली चिंगारी से लगी आग; फूस का घर जलकर हुआ राख
Mon, 19 Feb 2024 12:17 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 19 Feb 2024 12:17 PM IST
सार
Sitamarhi Hindi News: सीतामढ़ी में बीती रात बारात में की जा रही आतिशबाजी से निकली चिंगारी से पास के ही एक फूस के घर में भीषण आग लग गई। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
आग लगने से जलता हुआ फूस का घर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के सीतामढ़ी के कैलाशपुरी आजाद चौक पर भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। इसकी वजह से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। चारों तरफ लोग शोर मचाने लगे। बताया जा रहा है कि पटाखे की चिंगारी से लगी आग काफी भयावह हो गई और लोगों को इस आग के फैलने का डर सताने लगा। यह घटना जिले के डुमरा थाना क्षेत्र के कैलाशपुरी मोहल्ले के आजाद चौक की है। जहां एक फूस के घर में आग लग गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, कैलाशपुरी मोहल्ले में विवाह समारोह में एक बारात आई थी। जहां रविवार की रात दरवाजा लगाने के दौरान बारातियों द्वारा जमकर आतिशबाजी की जा रही थी। इसी दौरान आतिशबाजी से पटाखे की निकली चिंगारी सड़क किनारे एक फूस के घर पर जा गिरी, जिससे आग लग गई। इसके बाद चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल हो गया। सभी बाराती भागने लगे और बैंड बाजा बंद हो गया।
विज्ञापन
आग की भयावहता को देखते हुए लोगों ने पुलिस और अग्निशमन को फोन कर सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची डुमरा थाना पुलिस और अग्निशमन विभाग की गाड़ी पहुंची। फिर स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि एक बारात जा रही थी। इसी दौरान बारात में की गई आतिशबाजी की चिंगारी से लालू राय के मवेशी के लिए रखे भूसे वाले घर में आग लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन की टीम मामले की जांच में जुट गई है।