फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News: Father died a day before marriage, society became a support

Bihar News: शादी से एक दिन पहले हुई पिता की मौत, समाज बना सहारा; माता-पिता बनकर कराई बेटी की शादी

Tue, 22 Apr 2025 01:43 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 22 Apr 2025 01:43 PM IST
सार

Bihar: स्थानीय लोगों को पता चली कि पिता की मौत हो गई है, तो उन्होंने बेटी को अपना समझते हुए शादी करवाने का फैसला लिया। मोहल्ले के लोग सक्रिय हुए और रामबाग चौड़ी स्थित हनुमदीश्वर महादेव मंदिर की कमेटी से संपर्क कर शादी की व्यवस्था की गई।

विज्ञापन
Bihar News: Father died a day before marriage, society became a support
बेटी की शादी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले में एक दिल छू लेने वाली घटना सामने आई है, जहां शादी से एक दिन पहले दुल्हन के पिता की अचानक मौत हो गई। ग़म के इस माहौल में जब सब कुछ थम गया था, तब समाज ने आगे आकर न सिर्फ शादी की जिम्मेदारी उठाई, बल्कि माता-पिता की भूमिका निभाकर एक मिसाल पेश की।
विज्ञापन


शादी 20 अप्रैल को मुजफ्फरपुर के बेला धीरनपट्टी निवासी करीना कुमारी की तय थी। उनका विवाह बोचहां प्रखंड के सरबदीपुर निवासी कन्हाई कुमार, पिता दिनेश शर्मा से होना तय था। लेकिन शादी से एक दिन पहले ही करीना के पिता भिखारी शर्मा का निधन हो गया, जिससे परिवार में मातम छा गया और शादी की सारी तैयारियां अधूरी रह गईं।
विज्ञापन


जब यह बात स्थानीय लोगों को पता चली, तो उन्होंने बेटी को अपना समझते हुए शादी करवाने का फैसला लिया। मोहल्ले के लोग सक्रिय हुए और रामबाग चौड़ी स्थित हनुमदीश्वर महादेव मंदिर की कमेटी से संपर्क कर शादी की व्यवस्था की गई। समाज के लोगों ने न सिर्फ शादी की पूरी जिम्मेदारी उठाई, बल्कि दुल्हन का कन्यादान भी एक स्थानीय पति-पत्नी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: देव सूर्य मंदिर में दर्शन को पहुंचे श्रद्धालु और पुलिस में झड़प, वीडियो वायरल; क्या बोले एसडीपीओ-2    

इस दौरान मंदिर के आसपास की महिलाएं भी पहुंचीं और पारंपरिक विवाह गीत गाकर शादी को उल्लासपूर्ण माहौल में बदल दिया। बराती और शरबाती के रूप में पूरे मोहल्ले के लोग शामिल हुए और शादी को पूरी धूमधाम से संपन्न कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed