{"_id":"66fc091451118728f80f5159","slug":"bihar-news-father-and-son-died-tragically-due-to-lightning-while-fishing-in-vaishali-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: वैशाली में मछली मारते समय बिजली गिरने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, परिवार में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: वैशाली में मछली मारते समय बिजली गिरने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, परिवार में कोहराम
Tue, 01 Oct 2024 08:07 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 01 Oct 2024 08:07 PM IST
सार
Vaishali News: लालगंज थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि सलेमपुर दियारा तिरहुत तटबंध के पास गंडक नदी में मछली मारने के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत हो गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
वैशाली में बिजली गिरने से पिता-पुत्र की मौत हो गई
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वैशाली जिले के लालगंज थानाक्षेत्र के सलेमपुर दियारा में सोमवार शाम एक हृदयविदारक घटना में तिरहुत तटबंध के पास गंडक नदी के बाढ़ के पानी में मछली मारने गए पिता-पुत्र की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान सलेमपुर गांव के निवासी विलास साहनी (35) और उनके 16 वर्षीय पुत्र रितिक साहनी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, सोमवार की देर शाम दोनों पिता-पुत्र मछली मारने के लिए सलेमपुर दियारा क्षेत्र में तिरहुत तटबंध के पास पहुंचे थे। इसी दौरान, अचानक मौसम बिगड़ने पर आकाशीय बिजली गिरने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जब दोनों देर रात तक घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने उनकी खोज शुरू की। मंगलवार सुबह, तिरहुत तटबंध के पास गंडक नदी के पानी से दोनों के शव बरामद किए गए।
विज्ञापन
घटना की खबर मिलते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार के लोग विलास और रितिक की मौत से बेहद सदमे में हैं, और उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। स्थानीय लोग भी इस घटना से दुखी हैं और परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
लालगंज थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि सलेमपुर दियारा तिरहुत तटबंध के पास गंडक नदी में मछली मारने के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत हो गई है। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेजा गया है और मामले की जांच जारी है।