फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News: Father and son died tragically due to lightning while fishing in Vaishali

Bihar News: वैशाली में मछली मारते समय बिजली गिरने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, परिवार में कोहराम

Tue, 01 Oct 2024 08:07 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 01 Oct 2024 08:07 PM IST
सार

Vaishali News: लालगंज थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि सलेमपुर दियारा तिरहुत तटबंध के पास गंडक नदी में मछली मारने के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत हो गई है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Bihar News: Father and son died tragically due to lightning while fishing in Vaishali
वैशाली में बिजली गिरने से पिता-पुत्र की मौत हो गई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली जिले के लालगंज थानाक्षेत्र के सलेमपुर दियारा में सोमवार शाम एक हृदयविदारक घटना में तिरहुत तटबंध के पास गंडक नदी के बाढ़ के पानी में मछली मारने गए पिता-पुत्र की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान सलेमपुर गांव के निवासी विलास साहनी (35) और उनके 16 वर्षीय पुत्र रितिक साहनी के रूप में हुई है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, सोमवार की देर शाम दोनों पिता-पुत्र मछली मारने के लिए सलेमपुर दियारा क्षेत्र में तिरहुत तटबंध के पास पहुंचे थे। इसी दौरान, अचानक मौसम बिगड़ने पर आकाशीय बिजली गिरने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जब दोनों देर रात तक घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने उनकी खोज शुरू की। मंगलवार सुबह, तिरहुत तटबंध के पास गंडक नदी के पानी से दोनों के शव बरामद किए गए।
विज्ञापन

 
घटना की खबर मिलते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार के लोग विलास और रितिक की मौत से बेहद सदमे में हैं, और उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। स्थानीय लोग भी इस घटना से दुखी हैं और परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
लालगंज थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि सलेमपुर दियारा तिरहुत तटबंध के पास गंडक नदी में मछली मारने के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत हो गई है। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेजा गया है और मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed