फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News Crazy young man tried to commit suicide in Vaishali police admitted him to hospital

Bihar News: सनकी युवक ने की आत्महत्या करने की कोशिश, पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में कराया भर्ती

Sat, 04 Jan 2025 08:43 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 04 Jan 2025 08:43 PM IST
सार

सनकी युवक ने आत्महत्या करने की कोशिश की है। ऐसे में पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन
Bihar News Crazy young man tried to commit suicide in Vaishali police admitted him to hospital
अस्पताल में भर्ती युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली जिले में सराय थाना क्षेत्र के अख्तियारपुर पटेढ़ा गांव में एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी करने का प्रयास किया। इस दौरान मौके पर जुटे लोगों ने तत्काल इसकी सूचना सराय थाना की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। सदर अस्पताल में युवक का इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी सदर अस्पताल पहुंच गए। युवक की पहचान अख्तियारपुर पटेढ़ा गांव निवासी दिवाकर सिंह के पुत्र तरुण कुमार बताया गया है।

विज्ञापन


इस संबंध में युवक के परिजनों ने बताया कि तरुण घर से सामान लेने की बात कहकर निकला था। सराय बाजार से घर लौटने के बाद उसने फसल पर छिड़कने वाली कीटनाशक दवा पी ली। उल्टी होने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। शोर सुनकर मौके पर जुटे लोगों ने तत्काल इसकी सूचना सराय थाना की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


बताया गया कि पारिवारिक विवाद को लेकर युवक ने जहर पी कर खुदकुशी करने का प्रयास किया है। मौके से पुलिस ने जहर का डब्बा बरामद किया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष मणिभूषण कुमार ने बताया कि अख्तियारपुर पटेढ़ा गांव में एक युवक के जहरीला पदार्थ पीने की सूचना मिली है। स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक सनकी है वहीं पुलिस युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करायी है, मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed