फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News: CM Samvad Yatra in Bettiah DM inspected the site today in hindi

Muzaffarpur News: आगामी 15 दिसम्बर को मुख्यमंत्री के संवाद यात्रा को लेकर जिलाधिकारी ने किया स्थल का निरीक्षण; कई विकास योजनाओं की प्रगति पर संबंधित अधिकारियों से लिया जानकारी

विज्ञापन
Bihar News: CM Samvad Yatra in Bettiah DM inspected the site today in hindi
बेतिया मे स्थल का निरीक्षण करते डीएम- फोटो : अमर उजाला
Bihar News: बेतिया। बिहार के बेतिया मे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की संभावित संवाद यात्रा को लेकर अधिकारियों ने स्थल का निरीक्षण किया। बताया जाता है की संवाद यात्रा की शुरूआत 15 दिसंबर को बेतिया से होगी।महिला संवाद यात्रा को ध्यान में रखते हुए जिला अधिकारी दिनेश कुमार राय और एसडीपीओ विवेक दीप के नेतृत्व में पुलिस और प्रशासनिक टीम गुरुवार को धोकराहा पंचायत का निरीक्षण किया और अधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिए। संवाद यात्रा को देखते हुए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। अधिकारियों की टीम ने धोकरहा पंचायत स्थित मनरेगा पार्क,शिकारपुर के प्राथमिक विद्यालय, एसडीआरएफ भवन पावर ग्रीड मोजा उद्योग का निरीक्षण किया।इस दौरान डीएम ने पोखरे के सौंदर्याकरण,पंचायत की स्थिति और विकास योजनाओं की प्रगति पर संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान डीएम और एसपी के अलावा डीडीसी सुमित कुमार,एडीएम राजीव कुमार सिंह, एसडीएम डॉ विनोद कुमार प्रसाद, एसडीपीओ विवेक दीप सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद रहे।निरीक्षण के दौरान एसडीपीओ विवेक दीप ने विधि-व्यवस्था और सुरक्षा इंतजाम की समीक्षा की। जिला पदाधिकारी के निरीक्षण को मुख्यमंत्री की महिला संवाद यात्रा की तैयारियों से जोड़ा जा रहा है। विदित हो की इससे एक दिन पूर्व बुधवार को सेनुअरिया पंचायत का निरीक्षण किया था। वही बिते मंगलवार को जिला पदाधिकारी दिनेश कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस और प्रशासनिक टीम ने बगहा 2 के देवरिया तरुअनवा और सेमरा पंचायत का भी निरीक्षण किया था। डीएम ने देवरिया तरुअनवा पंचायत में पोखरा, पंचायत सरकार भवन और हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने पोखरे के सौंदर्यीकरण, पंचायत भवन की स्थिति और विकास योजनाओं की प्रगति पर संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली। पंचायत सरकार भवन में चल रही गतिविधियों और हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर की वस्तु स्थिति का भी जायजा लिया ।इसके बाद जिला पदाधिकारी की टीम ने सेमरा रेफरल अस्पताल और सेमरा थाना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक सुशांत कुमार सरोज ने विधि-व्यवस्था और सुरक्षा इंतजाम की समीक्षा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed