फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News: Ceiling plaster fell during class in Muzaffarpur, three children injured; chaos ensued at spot

Bihar News: मुजफ्फरपुर में कक्षा के दौरान गिरा छत का प्लास्टर, तीन बच्चे घायल; मौके पर मची अफरातफरी

Fri, 30 Aug 2024 02:11 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 30 Aug 2024 02:11 PM IST
सार

Muzaffarpur News: स्कूल के शिक्षक ने बताया कि स्कूल के कक्षा पांच की पढ़ाई चल रही थी। तभी पंखे के पास का छत का प्लास्टर अचानक भर-भरा कर गिर पड़ा, जिसमें तीन बच्चों को चोट आई है। हालांकि कोई बच्चा गंभीर रूप में घायल नहीं हुआ। चोटिल बच्चों का इलाज कराया जा रहा है।

विज्ञापन
Bihar News: Ceiling plaster fell during class in Muzaffarpur, three children injured; chaos ensued at spot
घायल तीनों बच्चों की दवा-पट्टी करवाई गई है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर में स्कूल की कक्षा में पढ़ाई के दौरान छत का प्लास्टर गिर गया, जिसमें तीन बच्चे घायल हो गए। यह घटना जिले के साहेबगंज थानाक्षेत्र के परसौनी गुलाबपट्टी आदर्श राजकीय मध्य विद्यालय की है। घटना में चोटिल हुए बच्चों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहेबगंज में भेजा गया है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, आदर्श राजकीय मध्य विद्यालय परसौनी गुलाब पट्टी साहेबगंज प्रखंड में पांचवीं कक्षा के बच्चों की पढ़ाई चल रही थी। तभी स्कूल की छत में लगे हुए पंखे के पास का प्लास्टर गिर गया। प्लास्टर गिरने के बाद मौके पर अफरातफरी की स्थिति बन गई और इस दौरान तीन बच्चे इसकी चपेट में आ गए हैं। सभी बच्चों के सिर में चोट आई है, जिन्हें इलाज के लिए CHC साहेबगंज में भेजा गया है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी और लोग इधर-उधर भागने लगे। वहीं, इस दौरान पूरी कक्षा में अफरातफरी की स्थिति बन गई और प्लास्टर बेंच और डेस्क पर बिखर गया।
विज्ञापन

 
इधर, मौके पर मौजूद शिक्षक ने बताया कि स्कूल के कक्षा पांच की पढ़ाई चल रही थी। तभी पंखे के पास का छत का प्लास्टर अचानक भर-भरा कर गिर पड़ा, जिसमें तीन बच्चों को चोट आई है। हालांकि कोई बच्चा गंभीर रूप में घायल नहीं हुआ। चोटिल बच्चों का इलाज कराया जा रहा है। फिलहाल स्कूल को बंद कर दिया गया है। मामले में जिला शिक्षा विभाग को अवगत कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed